5 वर्षीय मासूम भतीजी का बलात्कार कर सत्संग के लिए निकला चाचा, रास्ते से पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 वर्षीय मासूम भतीजी का बलात्कार कर सत्संग के लिए निकला चाचा, रास्ते से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

जयपुर: राजस्थान के मकराना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने 5 वर्षीय मासूम भतीजी के साथ बलात्कार कर दिया। मासूम को बहुत चोट आई हैं। अजमेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अपराधी को खंभे से बांध दिया। पानी पीने के बहाने से वह वहां से फरार होकर सत्संग में सम्मिलित होने निकल गया। मासूम के साथ बलात्कार की घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया। आरोपी नशे की हालत में था।

मामला मंगलवार 27 मई का है। अपराधी शराब पीने का आदी है। वह मंगलवार दोपहर को भी नशे में चूर था। वह अपनी भतीजी को आइस्क्रीम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने मानवता की सारी हदें पार करते हुए मासूम के साथ बलात्कार किया। घटना के पश्चात् बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर पहुंची। परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया। पानी पीने के लिए आरोपी की बहन ने जब उसका हाथ खोला, तभी मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित मासूम के घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस ने जयपुर के करधनी थाना के पास से पकड़ा।

मामला मंगलवार 27 मई का है। अपराधी शराब पीने का आदी है। वह मंगलवार दोपहर को भी नशे में चूर था। वह अपनी भतीजी को आइस्क्रीम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने मानवता की सारी हदें पार करते हुए मासूम के साथ बलात्कार किया। घटना के पश्चात् बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर पहुंची। परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया। पानी पीने के लिए अपराधी की बहन ने जब उसका हाथ खोला, तभी मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित मासूम के घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस ने जयपुर के करधनी थाना के पास से पकड़ा।

'48 घंटों में फैसला ले लेंगे..', जयराम रमेश ने बताया- कैसे चुना जाएगा INDIA गठबंधन का PM ?

'सविधान हटाकर शरिया लागू करने और हिन्दू नेताओं की हत्या का लक्ष्य..', कोर्ट ने ठुकराई PFI के आतंकी अबूबकर की जमानत याचिका

गुरु अर्जन देव को 4 दिनों तक यातनाएं देता रहा मुगल बादशाह जहांगीर..! आज शहादत दिवस पर देश कर रहा नमन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -