साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बोली उमा भारती-  वो महान संत है
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बोली उमा भारती- वो महान संत है
Share:

भोपाल : प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं। 

ईवीएम पर कमल के नीचे भाजपा का नाम लिखे होने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

कुछ ऐसा कसा तंज 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उमा भारती एमपी की खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंचीं हैं, जहां उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को लेकर बड़ा बयान दिया। ऐसा उन्होंने तब कहा जब उनसे पूछा गया था कि क्या मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ले रही हैं? इस सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो तो एक महान संत हैं उनसे मेरी तुलना ही नहीं करिए। मैं तो बहुत ही साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।  

प्रियंका गांधी ने लगाया बीजेपी पर आरोप, बोली- जीतने के लिए बांट रहे है पैसे

केंद्रीय मंत्री है उमा 

इसी के साथ उमा भारती खुद एक साध्वी हैं और भाजपा की कद्दावर नेता कही जाती हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस लिहाज से उनका कद पार्टी और सरकार में बड़ा है, जबकि प्रज्ञा ठाकुर ने अभी चुनावी महासमर में कदम ही रखा है। साध्वी प्रज्ञा हिंदुत्व का फायरब्रांड चेहरा है, जोकि कई संगीन मामलों में आरोपी भी रही हैं। ऐसे में उमा भारती का उनको लेकर दिए गए बयान में एक तरह से तंज भी दिख रहा है। 

ईवीएम पर कमल के नीचे भाजपा का नाम लिखे होने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

प्रियंका गांधी का खुलासा, जानिए क्यों नहीं लड़ा PM मोदी के खिलाफ चुनाव

सीएम केजरीवाल ने की वोटरों से एक ऐसी अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -