वीडियो : उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान
वीडियो : उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान
Share:

उज्जैन : लाखों लोगों ने लगाई शिप्रा में डुबकी और लिया पुण्य लाभ तीर्थों की तीर्थ स्थली उज्जैन में आज 22 अप्रैल को सिंहस्थ का प्रथम शाही स्नान संपन्न हुआ। उज्जैन कलेक्टर कवींद्र कियावत के अनुसार सुबह आठ बजे तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिप्रा में स्नान किया। दिन भर में इनकी संख्या और बढ़ जाएगी। वैसे तो 21 अप्रैल की शाम से ही लाखों श्रद्धालुओं ने शिप्रा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया लेकिन शाही स्नान शुरू होने के पूर्व करीब तीन घंटे पहले से रामघाट और अन्य घाटों पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी थी।

साधु संतों का शाही स्नान करने का सिलसिला शुक्रवार की तड़के 5 बजे से शुरू हुआ और यह दोपहर 12 बजे तक सतत चलता रहा। तेरह अखाड़ों ने क्रमशः गाजे बाजे के साथ शिप्रा स्नान किया। अखाड़ों के संत महात्मा एवं महामंडलेश्वर आदि ने शिप्रा स्नान किया। सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा साधुओं ने शिप्रा स्नान किया और इसके बाद निर्धारित समय पर क्रमशः अन्य सभी अखाड़ों ने स्नान कर शाही स्नान का लाभ प्राप्त किया। जिला प्रशासन ने शाही स्नान को देखते हुए माकुल प्रबंध किए थे। चारों ओर लोगों का हुजुम दिखाई दिया तो वहीं लोग भी शिप्रा में स्नान करने के लिए बेताब नजर आए।

शाही स्नान के एक दिन पहले से ही बाहरी क्षेत्रों से लोगों का आगमन उज्जैन में होने लगा था और यह सिलसिला शाही स्नान के दिन भी चलता रहा। संत महात्माओं का शाही स्नान संपन्न होने के बाद शिप्रा के घाटों पर फिर से श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो गया था। उज्जैन में सिंहस्थ के अवसर पर दूसरा शाही स्नान 9 मई अक्षय तृतीया के अवसर पर होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -