बीजेपी नेता का बेटा छेड़ता है, हमारा जीना मुश्किल हो गया है
बीजेपी नेता का बेटा छेड़ता है, हमारा जीना मुश्किल हो गया है
Share:

पलवल : पलवल के पंचायत भवन में जब गुरुवार को जन शिकायत कमेटी की मीटिंग बैठी, तो मंत्रीजी के सामने दो लड़कियां रोते हुए अपनी फरियाद लेकर पहुंची। राज्य सरकार में राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज को दोनों लड़कियों ने बताया कि कॉलेज जाते वक्त उनके साथ छेड़खानी होती है।

उन्होने कंबोज से रोते हुए कहा कि- मंत्री जी क्या आपकी सरकार का यही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान है। लड़कियों ने नेताजी को बताया कि छेड़खानी करने वाला कोई और नहीं बल्कि स्थानीय बीजेपी नेता का बेटा है। 9 जून को उन दोनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

लड़कियों ने कहा कि आरोपी हमें धमकी दे रहा है। हमारा पढ़ना और जीना मोहाल हो गया है। हम जनौली डाइट सेंटर की स्टूडेंट हैं। गांव खांबी से पढ़ने के लिए रोज बस से जाना होता है। गांव दीघोट का लोकेश छेड़खानी व अश्लील हरकतें करता है। दोनों बहनों ने कहा कि एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे है। पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाए राजीनामा पर दस्तख्त कराने पर लगी हुई है।

डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार शर्मा ने डीएसपी हेडक्वार्टर मनीष सहगल को कार्रवाई के ऑर्डर दिए हैं। महिला पुलिस थाना प्रभारी सारिका ने बताया कि शुरुआती जांच चल रही थी, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया था। इस बीच सूत्रों का कहना है कि पुलिस को भनक लग गई थी कि मामला ग्रीवांस कमेटी में जा सकता है, इसलिए मंगलवार को ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -