संयुक्त रूप से दो प्रोफेसरों को मिलेगा नोबेल
संयुक्त रूप से दो प्रोफेसरों को मिलेगा नोबेल
Share:

स्टाॅकहोम : यहां हुई घोषणा के अनुसार दो प्रोफेसरों को संयुक्त रूप से इकोनाॅमिक्स विषय संदंर्भित नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन दो प्रोफेसरों के नाम का चयन नोबेल के लिये हुआ है उनमें हार्वर्ड के ओलिवर हार्ट और मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी के बेंट होल्मस्ट्रॉम शामिल है।

सोमवार के दिन इनके नामों का ऐलान किया गया है। प्रोफेसरों ने अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर उपलब्धियों को हांसिल किया है और इसके चलते ही इन्हें पुरस्कार के लिये चुना गया। जिस तरह से इकोनाॅमिक्स विषय से संदंर्भित नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई है उसी तरह गुरूवार को भी साहित्य के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड देने की घोषणा होगी।

बताया गया है कि इस तरह के नोबेल अवार्ड को तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं माना जाता है लेकिन इस अवार्ड को 1969 में शामिल जरूर किया गया था और यह अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति मंे दिया जाता है। अभी तक इस अवार्ड से करीब 70 से अधिक लोग सम्मानित किये जा चुके है।

ओशूमी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -