जाली नोटों के साथ धराए दो लोग
जाली नोटों के साथ धराए दो लोग
Share:

मालदा : पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिनके पास करीब एक लाख से अधिक जाली नोटों का बैग भरा हुआ था। बदमाश इन नोटों को बाजार में खपाने की तैयारी में थे, लेकिन इसके पहले ही ये पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग जाली नोटों का बैग लेकर वैष्णव नगर में मौजूद है और इनके द्वारा जाली नोटों को बाजार में चलाने की तैयारी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस जवानों ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुये धरदबोचा। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों नाम पलाश मंडल और सुब्रत मंडल बताये है।

बदमाशों के पास से करीब एक लाख से अधिक जाली नोट बरामद किये गये है। सोमवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से पुलिस रिमांड दिया गया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों से जाली नोटों के गिरोह का खुलासा हो सकता है।

नेपाली पुलिस ने 6 लोगों को एक करोड़ भारतीय जाली नोटों के साथ किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -