नाइजीरिया में अपहृत 2 भारतीय हुए रिहा
नाइजीरिया में अपहृत 2 भारतीय हुए रिहा
Share:

नाइजीरिया: नाइजीरिया में अगवा किए गए दो भारतीयों को छुड़वा लिया गया है। इस मामले में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों नागरिक मुक्त हो गए हैं और उनके परिवारों से उनकी चर्चा हो गई है।

दरअसल नाइजीरिया के बेन्यूए राज्य में माकुर्डी के समीप बोको नामक स्थान पर दो भारतीयों श्रीनिवास और कौशल आशीष शर्मा को अज्ञात हथियारबंद लोग 29 जून को अपहृत कर ले गए थे।

जिसके बाद इनके परिजन ने जानकारी मिलने पर विदेश मंत्रालय से इन दोनों नागरिकों को लेकर जानकारी मांगी थी। जिसके बाद इन नागरिकों को छुड़वा लिया गया। दरअसल ये दोनों ही नागरिक अपने - अपने रिहायशी क्षेत्र से कार से दानगोट सीमेंट - पीएलसी प्लांट जा रहे थे।

रास्ते में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने इन भारतीयों को अपहृत कर लिया। हालांकि नागरिकों को छुड़वाने वाले दल का कहना है कि इनका अपहरण बोको हरम द्वारा किए जाने की कोई संभावना नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -