गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत
गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत
Share:

मथुरा : मंगलवार को अपने सांतवे ट्रायल के दौरान भारत की पहली सेमी हाइ स्पीड ट्रेन ने दिल्ली से आगरा के बीच की दूरी मात्र 110 मिनट में तय कर ली। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8.05 बजे चली थी, जो कि आउटर मथुरा पर 4 मिनट के लिए रुकी और मथुरा जंक्शन से 9.19 बजे गुजरी। 9.55 में ट्रेन आगरा केंट पहुंच गई।

आगरा में 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को वापस दिल्ली के लिए 10.50 पर रवाना कर दिया गया। दिल्ली से आगरा जाने के दौरान रुनकता स्टेशन पर 2 बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दरअसल बच्चे लाइन क्रॉस कर रहे थे। रेल अधिकारियों ने घटना के जांच के आदेश दे दिए है।

आगरा से लौटते समय गतिमान एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर रुक गई। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार पैंटो में कुछ फंस गया या फिर खराबी आ गई। स्टेशन के होम सिग्नल के पास आधे घंटे से रुकी है ट्रेन। पावर वैन भेजी गई। इसके बाद रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की आगरा से दिल्ली पहुंचने की दूरी 90 मिनट तय की गई थी, जिसे पूरा नहीं किया जा सका।

अधिकारियों ने बताया गतिमान एक्सप्रेस का सातंवा ट्रायल सफल रहा औऱ अब इसे निजामुद्दीन की बजाए दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा केंट के लिए चलाया जाएगा। इस ट्रेन को सेफ्टी कमिश्नर ऑफ रेलवे ने भी मंजूरी दे दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -