म्यूजिक थेरेपी : जिसमे संगीत से होता है इलाज
म्यूजिक थेरेपी : जिसमे संगीत से होता है इलाज
Share:

म्यूज़िक अपने आप में बहुत इफेक्टिव है और टेंशन तथा कई मानसिक रोगों से निजात दिलाने में, तन और मन को खुश रखने में अहम भूमिका निभाता है। आज की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगों को कई प्रकार की मेंटल प्रोबलम्स , डिप्रेशन और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है और संगीत इन सबसे उबरने में मददगार साबित हो सकता है। आज लोगों की जो लाइफस्टाइल है वह कई तरह के तनाव और दबाव से गुजरती है और संगीत इन सबसे बाहर निकलने का कारगर उपाय है।

म्यूजिक थेरेपी के तहत इंसान के स्वभाव, उसकी प्रोबलम्स और आसपास की परिस्थितियों के मुताबिक संगीत सुना कर उसका इलाज किया जाता है। जैसे जैसे इंसान संगीत की स्वर लहरियों में खोता जाता है, उसका ध्यान दूसरी बातों से हटता जाता है और वह राहत महसूस करने लगता है।

इंडिया में ‘म्यूजिक थेरेपी’ बहुत ज्यादा प्रचलित नहीं है क्योंकि इस पर बहुत खर्च आता है। संगीत थेरेपी में विकारों को दूर करने के लिए इंसान के स्वभाव, नेचर और प्रॉब्लम के अनुसार संगीत तैयार करना होता है। इसके लिए आर्केस्ट्रा और अन्य कई इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे जैसे मरीज में सुधार होता है म्यूजिक में उसके अनुसार बदलाव किया जाता है। यही वजह है कि यह थेरेपी महंगी साबित होती है।

सर्दियों में होता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -