बच्चे पैदा करने में सबसे आगे हैं ये 5 देश, जहाँ रहते हैं दुनिया के 43 फीसदी लोग
बच्चे पैदा करने में सबसे आगे हैं ये 5 देश, जहाँ रहते हैं दुनिया के 43 फीसदी लोग
Share:

हर साल 11 जुलाई का दिन विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक किया जा सके। आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी आबादी दुनिया में सबसे अधिक है और ये देश आबादी के साथ ही और भी अन्य कई कारणों से सदा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। ख़ास बात यह है कि इन देशों में दुनिया की 43 फीसदी आबादी निवास करती है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में। 

चीन

पहले स्थान पर मौजूद हैं हमारा पड़ोसी देश चीन। चीन की आबादी इस समय 1 अरब 38 करोड़ है और यह आंकड़ा दुनिया की कुल आबादी का करीब 18.3 प्रतिशत है।  

भारत 

हमारे देश की बात की जाए तो हमारा देश भारत जनसंख्या के मामले में पूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर मौजूद है। चीन के बाद भारत की आबादी सबसे अधिक है। भारत की कुल जनसंख्या 1 अरब 32 करोड़ है, जो कि दुनिया की कुल आबादी का 18.3 प्रतिशत अंश है।  

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार अमेरिका की आबादी की बात करें तो इस देश की कुल जनसंख्या 32 करोड़ 5 लाख केकरीब है। 

इंडोनेशिया 

चौथे नंबर पर मुस्लिम देश इंडोनेशिया का स्थान है। इस राष्ट्र की कुल जनसंख्या 26 करोड़ 18 लाख है। 

पाकिस्तान

अब बात करते है दुनिया के 5वें सबसे अधिक आबादी वाले राष्ट्र की। तो इस पर पर कब्जाया जमाया है हमारे एक और पड़ोसी देश पाकिस्तान ने। यहां की कुल आबादी 21 करोड़ के लगभग है, जो कि पूरी दुनिया की आबादी का 2.76 प्रतिशत अंश है। 

 

 

इंसान को ख़तरें में डाल रहा इंसान, जानिए जनसंख्या को रोकना है कितना जरूरी

World Population Day 2020 : 3 साल के बाद दुनिया में होंगे इतने लोग, हिलाकर रख देगा भारत का नंबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -