एक झंडा देश के वीर सैनिकों के नाम
एक झंडा देश के वीर सैनिकों के नाम
Share:

भारत के वीर सैनिकों की बहादुरी और शहादत के लिए उन्हें जितने भी समय याद किया जाए वह कम है लेकिन एक दिन ऐसा जरूर होना चाहिए। जब ऊंचे पर्वतीय और असमतल मरूस्थलीय क्षेत्र में भारत की सीमाओं की रक्षा करने के साथ ही भारत में आपदा की स्थिति निर्मित होने पर राहत में जुटने वाले सैनिक अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। ऐसे परमवीर जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और शांति बहाली के लिए हर समय प्रयत्न करते रहे। ऐसे सैनिकों की याद में 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

सशस्त्र झंडा दिवस पर वीर सैनिकों और उनके परिजन को लेकर नागरिक एकजुट हो गए हैं। एक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वे 7 दिसंबर को सैनिकों के सम्मान और उसके कल्याण में अपना योदान दें। दरअसल इस दिन को मनाने का यह उद्देश्य है कि देश सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाकर वीर सैनिकों के हित में अपनी ओर से कुछ आर्थिक योगदान दे। इसके लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस के झंडा स्टीकर लोगों में वितरित किए जाते हैं और लोग इन स्टीकर का शुल्क देते हैं। बहुत ही कम शुल्क पर इन स्टीकर्स का वितरण किया जाता है।

जिसके बदले सैनिकों और उनके परिजन के लिए आर्थिक सहायता देशभर से जुटाई जाती है। यह भारत के वीर सैनिकों का सम्मान है। स्टीकर वितरण से एकत्रित राशि सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण और पुनर्वास में खर्च की जाती है। दरअसल इस दिन को मनाए जाने का निर्णय 23 अगस्त 1947 को लिया गया था। जिसमें यह तय किया गया था कि प्रति वर्ष 7 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाएगा। 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया। जिसमें नौसेना, थल सेना, पैदल सेना, वायु सेना के जवानों की शहादत को नमन करने की बात शामिल है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -