शादी को यादगार बनाने के लिए MP की बेटी ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर आनंद महिंद्रा भी हो गए इम्प्रेस
शादी को यादगार बनाने के लिए MP की बेटी ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर आनंद महिंद्रा भी हो गए इम्प्रेस
Share:

बेतुल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक अनोखी शादी सामने आई है जिसमे दुल्हन (Bride) ने शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसा उपाय निकाला कि न सिर्फ उसकी शादी (Wedding) यादगार हो गई, बल्कि दिग्गज बिज़नेसमेन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी उसकी चर्चा करने लग गए।

दरअसल, यह घटना मध्य प्रदेश के बेतुल (Betul) जिले की है। जावरा (Javra) गांव की रहने वाली भारती तागड़े (Bharti Tagde) की बीते हफ्ते शादी हुई। उन्होंने शादी को खास बनाने के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर का सहारा लिया। जब दुल्हन के पोशाक में सज-धजकर तथा काला चश्मा लगाकर भारती ट्रैक्टर चलाती हुई वेडिंग पैविलियन पहुंची, तो वहां उपस्थित हर एक शख्स हैरान रह गया। इस के चलते भारती के दोनों भाई भी ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे।

खबरों में बताया जा रहा है कि भारती ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए यह उपाय चुना। वह बोलती हैं, 'पालकी या कार में आने का ट्रेंड अब पुराना फैशन हो गया है। मैं कुछ अलग करना चाहती थी। मुझे ट्रैक्टर का आइडिया पसंद आया।' अब भारती का यह बेहतरीन आइडिया सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में भारती फिल्मी स्टाइल में ट्रैक्टर पर सवार होकर वेडिंग पैवेलियन में एंट्री लेते नजर आ रही हैं। बिज़नेसमेन आनंद महिंद्रा ने भी इससे जुड़ी एक क्लिप ट्विटर पर साझा की है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'दुल्हन का नाम 'भारती' है और वह 'स्वराज (Swaraj)' चला रही हैं। महिंद्रा राइज ब्रांड पर यह ठीक भी लगता है।' आपको बता दें कि स्वराज महिंद्रा का प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड (Tractor Brand) है तथा इसे भारत के प्रत्येक हिस्से में बहुत पसंद किया जाता है। यह भारत में सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर ब्रांड में से एक है।

IPL 2022 ख़त्म हुआ है, क्रिकेट का रोमांच नहीं.., अभी टीम इंडिया को खेलने हैं काफी सारे मुकाबले, देखें Schedule

बेगूसराय कोर्ट में 'धोनी' पर दर्ज है गंभीर मुकदमा, जानिए 'कप्तान कूल' ने किया है क्या अपराध ?

कैसे इंद्रेश्वर मंदिर से इंद्रपुरी और फिर बना इंदौर? जानिए इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -