लंबे समय तक ऐसे बनाये रखें अपनी लिपिस्टिक को
लंबे समय तक ऐसे बनाये रखें अपनी लिपिस्टिक को
Share:

महिलाएं अपनी लिपिस्टिक के लिए काफी सेंसटिव होती है। और उन्हे लिपिस्टिक लगाने का तो खूब शौक होता है। लेकिन उसे लम्बे समय तक तरोताजा नहीं रख पाती। और फिर यह भी तो नही हो सकता कि बार बार अपना चेहरा आइने में देखकर लिपिस्टिक लगाएं। तो क्यों न कुछ ऐसा हो जिससे आपकी लिपिस्टिक कुछ ज्यादा लंबे समय तक बरकरार रहे। तो चलिए देखते है कि किस तरीके से आप अपनी लिपिस्टिक को लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं-

इसके लिए तो आपको सबसे पहले ऐसी लिपिस्टिक का चयन करना होगा जो कुछ ज्यादा समय तक आपके होंठो पर टिकी रहे इसलिए लिपिस्टिक खरीदते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा।

जब भी आप लिपिस्टिक का इस्तेमाल करें तो उसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए कम से कम आपको 2 से 3 घंटे तक टच अप देते रहना होगा।

अगर आप लिपिस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो पर बाम का इस्तेमाल करती हैं तो इससे भी आपको फायदा होगा। इससे आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे साथ ही इसमें नमी बनी रहेगी। और फिर लिपिस्टिक लगाने पर यह लंबे समय तक टिकी रहेगी।

लिप्स हमेशा नैचुरल दिखे  इसके लिए आपको खाना खाने के बाद हमेशा अपनी लिपिस्टक पर लगे खाने के कलर को साफ करते रहें इससे आपकी लिपिस्टिक ज्यादा नैचुरल दिखती रहेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -