मास्क लगाने से खराब हो जाती है लिपस्टिक तो ये 3 टिप्स आएँगे आपके काम
मास्क लगाने से खराब हो जाती है लिपस्टिक तो ये 3 टिप्स आएँगे आपके काम
Share:

लिपस्टिक चेहरे का ग्लो और खूबसूरती बढ़ाने में मदद करती है। हालाँकि इन दिनों कोरोना के नए-नए वेरिएंट आने से एक्सपर्ट द्वारा हर किसी को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही हैं और इसी के चलते लोग अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का सहारा ले रहे हैं। वहीं मास्क लगाने से लड़कियों को लिपस्टिक खराब होने की परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। अब अगर आप भी इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो आज हम लाये हैं कुछ टिप्स जो आप अपना सकती हैं और इस समस्या से निजात पा सकती हैं।

लिप बाम- सर्दियों में होंठ फटने की परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे में होंठ स्मूद ना होने पर भी लिपस्टिक लंबे समय तक नहीं टिक पाती है। आप इससे बचने के लिए लिप्स को स्मूद और मुलायम बनाए रखने के लिए लिप बाम लगा सकती हैं। ध्यान रहे इसे आप रातभर या लिपस्टिक लगाने से करीब 20 मिनट पहले लगाएंगी तो आपको लाभ होगा। 

अच्छी हो लिपस्टिक- आज के समय में मैट या शाइनी लिपस्टिक का ट्रेंड हैं। ऐसे में महिलाएं लिपस्टिक चुनने में कंफ्यूज हो जाती है। लेकिन लंबे समय तक होंठों पर बरकरार रखने के लिए मैट लिपस्टिक को ही चुनें। ये मास्क पहनने के बाद भी आपके होंठों पर कई घंटों तक बरकरार रहेगी। वहीं ग्लॉसी लिपस्टिक ज्यादा बहती हैं तो ऐसे में मास्क के साथ इसे लगाने से बचें।

लिपस्टिक लगाने के बाद पाउडर लगाए- लिपस्टिक को लंबे समय तक होंठों पर टिकाएं रखने के लिए पाउडर का इस्तेमाल करें। जी हाँ और इसके लिए फ्लफी ब्रश को ढीले पाउडर में डुबोकर धीरे से लिपस्टिक पर लगाएं। आपको बता दें कि ब्यूटी एक्सपर्ट कहते हैं लूज पाउडर लिपस्टिक के लिए लॉक की तरह काम करता हैं। ऐसे में लिपस्टिक मास्क में नहीं लगेगी और अच्छी दिखेगी।

लिपस्टिक लगाने के बाद फट जाते हैं होंठ? तो आज ही अपनाएं ये आसान टिप्स

घर पर आसानी से बनाए नेलपेंट और करें इस्तेमाल

सर्दियों में इन दो चीजों के साथ करें बालों की देखभाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -