बिहार के बाद गुजरात में भाजपा बना रही समीकरण, तीन कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल
बिहार के बाद गुजरात में भाजपा बना रही समीकरण, तीन कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल
Share:

गांधीनगर। बिहार में महागठबंधन को तोड़कर जेडीयू के साथ सत्ता में बहाली में लगी भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में भी राजनीतिक समीकरण बना लिया है। यहां विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी कर दी है। जी हां, गुरूवार को राज्य विधानसभा में कांग्रेस के मु ख्य सचेतक बलवंत सिंह राजपूत समेत कांग्रेस के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। तीनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

इस बदलाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बलवंत सिंह को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कहा जा रहा है कि अभी कुछ विधायक और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिन दो विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी है उनमें डाॅ. तेजश्रीबेन पटेल, विरमगाम और वीजापुर के विधायक पीआई पटेल के नाम शामिल हैं। भाजपा अमित शाह और स्मृति ईरानी को राज्यसभा इलेक्शन में जीत दिलवाने में लगी है। हालांकि दोनों की जीत तय मानी जा रही है लेकिन भाजपा के पास इनके समर्थन में 32 अतिरिक्त मत हैं।

हालांकि जीत हेतु 44 मत की जरूरत है और ऐसे में 12 मत की कमी आंकी जा रही है लेकिन भाजपा जोड़ तोड़ में लगी है। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं। जिसमें से भाजपा के पास 122, कांग्रेस के पास 55 और एनसीपी के पास 2 व जेडीयू के पास 1 सीट है। हालांकि कांग्रेस भी बलवंत सिंह को अपना कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। बलवंत को जीत दिलवाने हेतु कांग्रेस, जेडीयू और एनसीपी के विधायकों के बीच क्राॅस वोटिंग व विधायकों के इस्तीफे का समीकरण फिट बैठाया जा रहा है।

गुजरात से राज्यसभा की 3 सीटों पर 8 अगस्त को चुनाव होंगे। यदि संख्याबल पर गौर करें तो दो सीट भाजपा और एक कांग्रेस कोटे की मानी जा रही है। मगर माना जा रहा है कि जिस तरह से राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के 11 विधायकों ने क्राॅस वोटिंग की थी उसी तरह से राज्य सभा सीट के चुनाव में भी हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस को अपना डेमेज कंट्रोल करना होगा। हालांकि कांग्रेस के राज्य सभा चुनाव प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल वडोदरा के समीप एक फाॅर्म हाउस में डेमेज कंट्रोल को लेकर बैठक कर चुके हैं। मगर कांग्रेस के लिए स्थिति संभालना कुछ मुश्किल माना जा रहा है।

गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका : 3 MLA के बाद 6 और विधायक ज्वाइन कर सकते BJP

फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट, BJP में शामिल हो सकते कांग्रेस के 18 विधायक

संसद में गूंजेगा माॅब लिचिंग का मुद्दा, सरकार को घेरेगा विपक्ष

गुजरात में अहमद पटेल की राह कठिन, बीजेपी ने कांग्रेस के बागी सचेतक को टिकट दिया

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -