'जो लोग राम को काल्पनिक मानते थे वो आज राम यात्रा निकाल रहे हैं', जीतू पटवारी पर गिरिराज सिंह का हमला
'जो लोग राम को काल्पनिक मानते थे वो आज राम यात्रा निकाल रहे हैं', जीतू पटवारी पर गिरिराज सिंह का हमला
Share:

पटना: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा खुलासा करते हुए खबर दी कि पार्टी जल्द ही राज्य में राम यात्रा निकालेगी। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है तथा कहा है कि कल तक जो लोग राम को काल्पनिक मानते थे। वो आज राम यात्रा निकालने की बात कर रहे हैं।

जीतू पटवारी के राम यात्रा निकालने के बयान पर भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा, 'मैं तो देश के पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने कई लोगों को जनेऊ पहनवा दिया। कांग्रेस को यह सद्बुद्धि आ गई कि वो अब राम यात्रा निकाले रहे हैं। अयोध्या का भी दर्शन कर रहे हैं। वाह रे मोदी तो मोदी है और मोदी है तो मुमकिन है। कल तक जो लोग राम को काल्पनिक मानते थे कांग्रेस आज वह राम यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस राम यात्रा निकालेगी ये तो सनातन की जीत है'। वही इसके अतिरिक्त गिरिराज सिंह ने असम सरकार द्वारा मुस्लिम विवाह अधिनियम को रद्द करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए स्वाभाविक है। अभी उत्तराखंड में UCC लाया है, अब असम की सरकार सारे लोगों को हिंदू मुसलमान एक कानून से चलेंगे तो देश में माहौल अच्छा बनेगा। 

वही अब हिंदू के लिए अलग कानून मुसलमान के लिए अलग कानून तो देश नहीं चलेगा। तो असम की सरकार को धन्यवाद देता हूं कि इसमें किसी मुसलमान एवं हिंदू को दुख नहीं होना चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शीघ्र ही मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाली है। इसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां भी आरम्भ कर दी हैं। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस न्याय यात्रा के पश्चात् राम यात्रा निकालेगी, राम मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन करेंगे।हालांकि, अभी तय नहीं हुआ है कि ये यात्रा कब से आरम्भ होगी। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश पहुंचेगी। यात्रा के चलते राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। 

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

टर्म इंश्योरेंस लेते समय मेडिकल टेस्ट अनिवार्य क्यूँ होते हैं?

पटना में मचा बवाल! स्थायी नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -