सैकड़ो सालो से कंकालों के साथ रहती है ये जनजाति
सैकड़ो सालो से कंकालों के साथ रहती है ये जनजाति
Share:

जी हाँ अब आप सोच रहे होंगे की ऐसी कौन सी जनजाति है जो कंकालो के साथ रहना पसंद करेगी। तो हम आपको बताते है की आखिर ऐसी कौन सी जनजाति है जो की कंकालो के साथ रहना पसंद करती है। दरअसल हम बात कर रहे है दानी जनजाति की। पापुआ में पहाड़ों के बीच छिपे रहने वाले ट्राइब की फोटोज सामने आई है। यहां रहने वाली दानी ट्राइब अपने पूर्वजों के मरने के बाद उनके शव को ममी बना देती थी। धुएं के जरिए ये लोग ममी को सैकड़ों साल तक सुरक्षित रख लेते हैं। पश्चिमी पापुआ के वामेना में स्थित गांव में फोटोग्राफर ने इन ट्राइब की तलाश की।

टूरिस्ट भी आ रहे हैं यहां - रिपोर्ट के मुताबिक, अब ममी बनाने की प्रक्रिया बंद हो गई है। लेकिन पहले की ममी को संभाल कर रखा गया है। पहली बार 1938 में अमेरिकन जूलॉजिस्ट रिचर्ड आर्कबोल्ड ने 1938 में की थी। सामने आई एक फोटो में एक बुजुर्ग ट्राइब अपने पूर्वज के ममी के साथ दिखाई देता है। ये शख्स दानी ट्राइब का मुखिया भी है।

जिस इलाके में ये ट्राइब रहते हैं, वह पापुआ न्यू गिनी के सेंटर से काफी दूर है। ट्राइब ममी को काफी रेसपेक्ट के साथ रखती हैं। बीते कुछ सालों में इस इलाके में टूरिस्ट भी काफी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे ट्राइब की परंपराओं और आर्ट्स से रूबरू होते हैं। कई बार ट्राइब्स टूरिस्ट के लिए नकली वार का भी आयोजन करती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -