'दिल्ली या अंडमान नहीं, ये झारखंड है...', आखिर क्यों भड़के CM सोरेन?
'दिल्ली या अंडमान नहीं, ये झारखंड है...', आखिर क्यों भड़के CM सोरेन?
Share:

रांची: झारखंड के सरायकेला में सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित जोहार यात्रा के समारोह में पहुंचे। इस मौके पर सीएम ने राज्यपाल रमेश बैस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भाजपा के प्रभाव में आकर खतियान नीति को लौटाया है। वो सरकार के विपरीत चल रहे हैं। 

वही इससे पहले स्टेडियम में आयोजित खटियाणी जोहार यात्रा में सम्मिलित होने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन का स्थानीय विधायक सह आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन द्वारा स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के बूढ़े-बुजुर्गों की चेहरे और माथे की लकीरें बताती हैं कि किस संघर्ष से झारखंड अलग प्रदेश मिला है। प्रदेश के वृद्ध लोगों ने जल जंगल जमीन एवं अपने अधिकार के लिए अलग प्रदेश की लड़ाई लड़ी है।

वही इसके चलते उन्होंने राज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्यपाल सरकार को परेशान करने का काम कर रहे हैं। यह दिल्ली या अंडमान निकोबार नहीं है, यह झारखंड है, यहां सरकार जो चाहेगी वही लागू होगा। सोरेन ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला एवं कहा कि साढ़े आठ लाख आवास के लिए पैसे मांगे तो केंद्र सरकार ने नहीं दिए। क्या पैसा नहीं देना संवैधानिक हैं। GST की वजह से प्रदेश को 5000 करोड़ का नुकसान हो रहा है। सीएम के अतिरिक्त जनसभा को मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी संबोधित किया।

बुलाए थे 23, पहुंचे केवल 9.., कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को विपक्षी दलों ने दिया झटका !

निर्दलीय महापौर प्री‍ति सूरी ने थामा भाजपा का दामन

अगर स्वामी प्रसाद ने 'कुरान' पर टिप्पणी की, तो अखिलेश क्या करेंगे ? बरेलवी मौलाना का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -