शादी से पहले लाल जोड़े में नजर आई ये अदाकारा, होने वाले पति संग आई नजर
शादी से पहले लाल जोड़े में नजर आई ये अदाकारा, होने वाले पति संग आई नजर
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अदाकारा आरती सिंह के घर पर शहनाई गूंजने वाली है। वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आरती की शादी की तैयारियां आरम्भ हो चुकी हैं। उन्होंने इसकी झलक दिखाई है। आरती सिंह ने शादी फंक्शन की शुरुआत माता के जगराते से की। आरती ने दुर्गा मां का आशीर्वाद लिया। 

आरती लाल सूट में बेहद सुन्दर लगीं। आरती सिंह के माथे पर लाल टीका लगा था। मेकअप भी बेहद मिनिमल किया हुआ था। उन्होंने होने वाले पति दीपक चौहान संग भी फोटो साझा की। दोनों बहुत कैंडिड पोज करते नजर आए। शादी की तैयारियों के बीच आरती का घर भी सजा हुआ नजर आया। बालकनी की ओर से फूलों और लाइट्स की सजावट नजर आई। 

बता दें, आरती 25 अप्रैल को मुंबई में ही बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेने वाली हैं। आरती ने कहा कि उनका ये रिश्ता दीपक की एक आंटी ने ही फिक्स कराया है। ये एक अरेंज मैरिज है। हालांकि आरती के लिए ये कठिन था, मगर दीपक के प्रयासों ने उन्हें मना लिया। अब वो दोनों साथ में बहुत खुश हैं। 

सरबजीत के हत्यारे की मौत पर खुश हुआ ये बॉलीवुड एक्टर, बोले- 'अज्ञात लोगों को धन्यवाद'

इंटरनेट पर छाई राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें, इस अवतार में नजर आई जाह्नवी कपूर

रणवीर सिंह और कृति सेनन ने काशी में रैंप वॉक, वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -