प्रतियोगी परीक्षा में आ सकते है ये प्रश्न उत्तर
प्रतियोगी परीक्षा में आ सकते है ये प्रश्न उत्तर
Share:

नई दिल्ली: हम आपको कुछ ऐसे प्रश्नो उत्तर के बारे में बताने जा रहे है, जो आपको बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद करेंगे, नीचे पढ़िए यह प्रश्न उत्तर 

1. भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद में जिला योजना समिति का गठन होता है? – अनुच्छेद-243

2. चौदहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर संघीय करों की कुल आय का हिस्सा, केन्द्र से राज्य के मध्य वृद्धि के लिए कितना प्रतिशत निश्चित किया गया है? – 42%

3. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भारत सरकार द्वारा किस वर्ष स्थापित किया गया था? – वर्ष 2010 

4. वर्ष 2004-05 के 61वें एनएसएसओ डाटा निर्धनता आकलन करने के लिए कौन-सी विधि अपनायी गई है? – यूनिफॉर्म रिकॉल मेथड (यूआरएम) और मिक्सड रिकॉल मेथड (एमआरएम) 

5. राष्ट्रीय विनिर्माण नीति भारत सरकार द्वारा किस वर्ष आरम्भ की गई थी? – वर्ष 2011 में 

6. स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एमईजेड) की नीति देश में पहली बार आरम्भ की गई थी? – वर्ष 2000 में 

7. डीएनए, आरएनए और प्रोटीन्स इनमें से राइबोजाइम्स किसमें होते हैं? – आरएनए 

8. मृत मछली से निकलने वाली दुर्गन्ध किन यौगिकों के कारण होती है? – अमीनो यौगिक 

9. नान-स्टिक फ्राइंग कड़ाही में किसका लेप लगा होता है? – टेफ्लॉन 

10. विषाक्त मस्टर्ड गैस किस प्रकार होती है? – द्रव 

11. डायनामाइट के निर्माण में प्रयुक्त होने वाला रासायनिक प्रदार्थ कौन-सा है? – ग्लिसरॉल ट्राइ नाइट्रेट 

12. मानव रक्त में अल्कोहॉल की कितनी प्रतिशत मात्रा मृत्यु का कारण होती है? – 5.0% 

13. सूचना प्रौद्योगिकी को किस प्रकार परिभाषित कर सकते हैं? – हार्डवेयर + सॉफ्टवेयर द्वारा 

14. एक किलोबाइट में कितने बिट्स होते हैं? – 1024 

15. प्रच्छन्न बेरोजगारी का अर्थ क्या है? – श्रम की उत्पादकता का कम होना 

16. वर्ष 2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा किस रूप में मनाया गया? – अन्तर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष 

17. सुनहरे चावल में बीटा-केरोटीन जीन कहाँ से आता है? – डैफोडिल 

18. पंचधारा योजना किससे सम्बन्धित है? – एलपीजी वितरण से 

19. पौधों में व्हाइट बड रोग किसकी कमी से होता है? – जिंक 

20. दूध का सफेद रंग किसके कारण होता है? – कैसीन से 

21. वेब पोर्टल DACNET क्या सम्बन्धित है? – ई-एग्रीकल्चर से 

22. यूनेस्को का 195वाँ सदस्य कौन है? – फिलिस्तीन 

23. साफा-होर आन्दोलन किस आदिवासी समुदाय से सम्बन्धित है? – सन्थाल 

24. कवर, कोरा, करमाली और कोरवा इनमें से कौन आदिम जनजाति है? – कवर 

25. 'अण्डी' और 'ओपोरलीपि' नाम से प्रचलित विवाह किस आदिवासी समुदाय से सम्बन्धित है? – हो  

DU : तीसरे कट ऑफ लिस्ट में आ सकती है गिरावट

DU : दूसरी कट-ऑफ लिस्ट आने के बाद भी अच्छे कॉलेज की उम्मीद में छात्र

Delhi Metro में इन पदों के लिए करे आवेदन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -