ये हैं दुनिया की वो जेल जहाँ रहना सजा नही, मज़ा है
ये हैं दुनिया की वो जेल जहाँ रहना सजा नही, मज़ा है
Share:

जेल आखिर कौन जाना चाहेगा। जेल के नाम से ही हम घबराते हैं। आखिर वहां का माहौल ही ऐसा होता है। एक दोषी इंसान को जेल इसलिए दी जाती है ताकि उसमें सुधार हो सके। अगर बात हमारे भारत की जेलों की करें तो यहां इंसान का सुधार तो नहीं, लेकिन संहार ज़रूर हो सकता है। आइये आपको मिलवाते हैं कुछ नयी तरह की जेल से जहाँ आपका भी जाने का मन हो जायेगा।

1.जहां कैदियों को खरीदने पड़ते हैं अपने सैल- बोलीविया के सैन पेडरो जेल में कैदियों को अपने रहने के लिए सैल खरीदने पड़ते हैं। यहां लगभग 1500 कैदी रहते हैं. अंदर कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं है। आपको यहां का माहौल शहर की गलियों जैसा ही लगने लगेगा।

2.इस जेल में होता है नाच-गाना- फ़िलीपींस की सेबू जेल में कैदियों का पूरा मनोरंजन किया जाता है। एक कैदी को अपनी पुरानी ज़िंदगी के ग़मों से उबारने का काम करता है।

3.एक पांच सितारा जेल- ये जेल ऑस्ट्रिया में है. इसका नाम Justizzentrum Leoben है। तस्वीर में दिख रही कांच से ढकी पूरी विशाल इमारत बाहर से देखने पर शायद आपको किसी होटल से कम न लगे, लेकिन ये जेल है।

4.सबसे ज़्यादा भीड़-भाड़ वाली जेल- रूस की क्रिस्टी जेल में कैदियों की तादाद 3000 है लेकिन यहां लगभग 10,000 कैदी रह रहे हैं. ये जेल सेंट पीट्सबर्ग में है।

5.सबसे छोटी जेल- ये जेल Guernsey में है। इसे सार्क जेल के नाम से जाना जाता है। इस जेल का निर्माण 1856 में हुआ था और इसमें केवल दो लोग ही रह सकते हैं।

2000 साल पुराना मक्खन का गोला मिला आयरलैंड के दलदल से

तनाव को दूर कर देंगी ये तस्वीरें

इन 15 Creative कुर्सियों पर बैठने से पहले 10 बार सोचेंगे

यह बाहुबली लगाता है 200 फ़ीट ऊँचे झरने से छलांग, देखिए विडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -