सरेराह छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी, BJP ने पूछा- 'क्या हिंदू होना बच्चियों का कसूर'
सरेराह छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी, BJP ने पूछा- 'क्या हिंदू होना बच्चियों का कसूर'
Share:

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ दर्जनों छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार की शाम रजरप्पा थाना परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही थाने परिसर में सभी धरने पर बैठ गए। फिर छात्र-छात्राओं ने विशेष समुदाय के 10 छात्रों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, थाना प्रभारी एच एन सिंह ने बताया कि मामले में तहकीकात चल रही है। 

दरअसल, आरबी हाई स्कूल के छात्राओं का आरोप है कि विशेष समुदाय के छात्र स्कूल के छात्राओं के साथ छेड़खानी करता है। इसका विरोध करने पर वे लोग लाठी-डंडे एवं पत्थर से हम लोगों के साथ मारपीट की है। इस मामले में कई छात्र घायल हो गए हैं। मामले में विद्यालय की एक छात्रा ने बताई कि विद्यालय से जब हम लोग घर जा रहे थे, तो स्कूल के ही विशेष समुदाय के छात्र छेड़खानी एवं गंदे कमेंट करता था। घटना के बारे में भैया (स्कूल के ही बड़े छात्र) को बताया। फिर सभी भैया लोग उन लोगों को समझाने गए, तो उन लोगों ने भैया लोग को घेर कर लाठी-डंडा एवं चैन से मारने लगा। वहीं, मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि हमारे बच्चे छुट्टी के पश्चात् घर जा रहे थे। तभी भीड़ ने बच्चों के ऊपर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और पत्थर से हुए हमले बहुत ही दुखद घटना है। यह सीरियस क्राइम है, हमारे स्कूल के बच्चों के लिए। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि स्कूली छात्रों के साथ मारपीट एवं छेड़खानी मामले में अभी तक पुलिस- प्रशासन ने किसी प्रकार के कोई कार्रवाई नहीं की है। यदि जल्दी ही पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करती है, तो यह मामला आगे और भयावह होने जा रहा है। 

वही मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भी एक्स (X) कर इस घटना की निंदा की है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरबी हाई स्कूल की बच्चियों के साथ मुस्लिम लड़कों के द्वारा संयोजित ढंग से छेड़खानी की। विरोध करने पर स्कूली बच्चों के ऊपर हमले की घटना चौंकाने वाली है। उन बच्चियों का क्या कसूर है। क्या सिर्फ ये हिंदू धर्म के हैं। राज्य के सीएम हेमंत सरकार धर्म के आड़ में दरिंदगी एवं अपराधियों का समर्थन करती है। बच्चियां अब स्कूल जाने में भी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हेमंत सरकार कैसा झारखंड बनाना चाहती है। एसपी पीयूष पांडे ने फोन पर बताया कि पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है। कई अपराधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहकीकात के नतीजे के आधार पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सलाखों के पीछे डाला जायेगा। कानून अपना काम कर रही है। 

MP के कई जिलों में हुई भारी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट

'न रामायण, न महाभारत, पाठ्यपुस्तकों में कुरान को शामिल करो, उससे बड़ी कोई किताब नहीं..', NCERT से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की मांग

'जिन्दा है तमिल टाइगर प्रभाकरन..', तमिलनाडु नेता का बड़ा दावा, श्रीलंका सरकार ने 14 साल पहले की थी मौत की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -