रामनवमी पर निकाली जा रही शोभा यात्रा को मस्जिद के सामने रोका, फिर इस्लामी भीड़ ने शुरू कर दी पत्थरबाजी
रामनवमी पर निकाली जा रही शोभा यात्रा को मस्जिद के सामने रोका, फिर इस्लामी भीड़ ने शुरू कर दी पत्थरबाजी
Share:

बोकारो: झारखंड के बोकारो में बुधवार (17 अप्रैल, 2024) को रामनवमी के मौक पर निकाले जा रही एक शोभा यात्रा को इस्लामी भीड़ ने मस्जिद के सामने रोक लिया। तत्पश्चात, जुलूस पर पथराव भी किए जाने की खबर है। इस पथराव में कई हिन्दू भक्त चोटिल हो गए। अभी इस क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कहा जा रहा है कि बोकारो के पिंडराजोरा थाना इलाके में रामनवमी के मौके पर बुधवार शाम को एक शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यह शोभा यात्रा शाम 6:30 बजे मस्जिद से होते हुए शिव मंदिर के पास पहुँचने वाली थी। जब शोभा यात्रा मस्जिद के पास पहुँची तो इसे इस्लामी भीड़ ने घेर लिया। बताया गया कि इसके पश्चात् इस यात्रा पर पथराव हुआ जिसमें हिन्दू भक्त चोटिल हो गए। यहाँ भारी पुलिस बल तैनात करके धारा 144 लागू कर दी गई है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस्लामी भीड़ ने यहाँ कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस पथराव में 12 लोगों के चोटिल होने की खबर है। एक पुलिसकर्मी भी घायल बताया जा रहा है।

बोकारो में तैनात SDM ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया, “जुलूस के चलते दो पक्षों के बीच पथराव की घटना हुई थी, मगर वक़्त रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।” इससे पहले झारखंड पुलिस ने छतों का सर्वे कर लोगों को चेतावनी जारी की थी।

जिस महिला ने ‘रवि किशन' को बताया था अपनी बच्ची का बाप, अब उस पर लगा ये गंभीर आरोप

WhatsApp लॉन्च करने जा रहा है जबरदस्त फीचर, फायदा जानकर हो जाएंगे खुश

'BJP में चल रही आपसी लड़ाई, संतोष गंगवार हमारे साथ', इस नेता का बड़ा दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -