VIDEO! श्री राम के चरण स्पर्श करते ही 'हनुमान' बने शख्स को पड़ा दिल का दौरा, रामलीला के दौरान त्याग दिए प्राण
VIDEO! श्री राम के चरण स्पर्श करते ही 'हनुमान' बने शख्स को पड़ा दिल का दौरा, रामलीला के दौरान त्याग दिए प्राण
Share:

भिवानी: अयोध्या सहित पूरे देश के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा, 5 शताब्दियों के पश्चात् प्रभु श्री राम अपने भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। वही इस दौरान देश भर में कई आयोजन शुरू हो गए थे, कई जगह तो रामलीला का आयोजन किया गया। इस बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, हरियाणा के भिवानी में रामलीला के मंचन के चलते सोमवार को एक दुखद घटना घटी। रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार हरीश मेहता को दिल का दौरा पड़ गया।

हनुमान को राम के चरणों में प्रणाम करते हुए दिखाया जा रहा था। तभी हरीश मेहता ने अचानक से गिर पड़े। उन्हें तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, किन्तु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरीश मेहता भिवानी के मेसी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह बीते कई वर्षों से रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे थे। उनकी मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। रामलीला समिति ने उनके निधन पर शोक जताया है। हरीश मेहता की आयु 55 वर्ष थी। वह एक अनुभवी कलाकार थे तथा उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविज़न शो में भी काम किया था।

वही 22 जनवरी का दिन अयोध्या सहित पूरे देश के लिए ऐतिहासिक रहा, 5 शताब्दियों के पश्चात् प्रभु श्री राम अपने भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। पीएम नरेंद्र मोदी ने विधि-विधान से अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इस के चलते हजारों के आंकड़े में लोग राम मंदिर के इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहीं इसका लाइव प्रसारण देशवासियों ने देखा। 

इस बार 'नारी शक्ति' पर केंद्रित होंगी गणतंत्र दिवस की झाकियां, जानिए कर्तव्य पथ पर क्या दिखाएगा आपका राज्य ?

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बना भारत, हांगकांग को छोड़ा पीछे

राम मंदिर के उद्घाटन पर दक्षिण कोरिया भी हुआ भावुक, कहा- हमारे हज़ारों साल पुराने पारिवारिक संबंध, अयोध्या की..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -