इन राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा 'नव वर्ष 2022', चमक उठेगी किस्मत
इन राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा 'नव वर्ष 2022', चमक उठेगी किस्मत
Share:

नए साल 2022 के आगमन में डेढ़ माह से भी कम वक़्त रह गया है। हर कोई चाहता है कि उसके लिए आने वाला वर्ष सुनहरा हो। ज्योतिष के मुताबिक, ऐसी 6 राशियों के बारे में बताया गया है कि ​जिनके लिए नया साल बहुत बेहतर रहने वाला है। स्पष्ट शब्दों में बोला जाए, तो इन राशियों के लिए आने वर्ष शानदार ही नहीं रहेगा, बल्कि नए वर्ष में भाग्य बदलने का काम करेगा। आइये जानते हैं ​इन राशियों के बारे में...

सिंह:- सिंह राशि के लोगों के लिए नया साल 2022 शुभ एवं भाग्यशाली रहेगा। सिंह राशि के लोगों को नए वर्ष में बहुत नए मौके प्राप्त होने के योग हैं। सिर्फ इन्हें भुनाने की जरुरत है। नए वर्ष में लोगों की सहायता करने से पीछे न हटें क्योंकि दूसरों की मदद करने से शुभ नतीजे प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक:- सिंह राशि की भांति वृश्चिक राशि के लोगों को भी नए साल 2022 में काफी सारे नए मौके प्राप्त होंगे। विशेष बात ये है कि इन मौको को आप सरलता से भुना पाएंगे। आपके सपने इस वर्ष में साकार हो सकते हैं। इस वर्ष में सितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करे।

वृषभ:- इस राशि के लोगों के लिए नया साल 2022 परिवर्तन की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। करियर लाइफ में तरक्की करेंगे। इस वर्ष धन-संपत्ति में बढ़ोतरी करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की हर कोई सराहना करेगा। कुल मिलाकर, इस वर्ष सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी की पूरी संभावना रहेगी।

कुंभ:- इस राशि के लोग जब किस्मत की बात आती है, तो धनलाभ की उम्मीद करते हैं, किन्तु आवश्यक नहीं है कि हमेशा धनलाभ ही हो। नया साल 2022 आपके लिए जीवन के सही क्रम को दोबारा आरम्भ करने में सहायता करेगा। अगर आप अपने प्रेम जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं, तो उम्मीद करें कि 2022 आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कड़ी मेहनत से आपको कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी।

तुला:- इस राशि के लोगों के लिए नया वर्ष बहुत शुभ रहेगा। आपको जिंदगी में बड़ी कामयाबी मिलने की पूरी उम्मीद है। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी, इसके साथ ही आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी। नए मौके प्राप्त होंगे, मगर इन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की जरुरत है।

मकर:- बीते वर्ष की भांति नया साल 2022 आपके लिए शुभ रहने वाला है। कामयाबी के पथ पर लगातार अग्रसर रहेंगे। स्पष्ट शब्दों में समझें तो आने वर्ष में आपके सितारे बुलंद रहेंगे तथा किस्मत भी आपका साथ देगा।

मार्गशीर्ष मास के गुरुवार का है बहुत ही महत्व, जरूर करें ये काम

घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति स्थापित करने से पहले जान ले ये जरुरी बातें

गणेश जी के इन चमत्कारी मंत्रों के जप से दूर होंगे सभी कष्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -