'BJP को हराना पहला मकसद है...', सीट शेयरिंग में देरी पर बोले जयराम रमेश
'BJP को हराना पहला मकसद है...', सीट शेयरिंग में देरी पर बोले जयराम रमेश
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में TMC ने 'एकला चलो रे' की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। किन्तु कांग्रेस ने अब भी ममता बनर्जी से उम्मीद नहीं छोड़ी है। पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'TMC से चर्चा जारी है। ममता बनर्जी ने भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को हराना पहला मकसद है। तू-तू मैं-मैं होती रहती है'। 

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने ही ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया था। उनकी पार्टी का नाम भी देखिए। उसमें तृणमूल भी है तथा कांग्रेस भी है। कांग्रेस के दरवाजे TMC के लिए सदैव खुले हैं। हम ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं। हमारी उम्मीदों के अनुसार, पल्टी राम (नीतीश कुमार) एवं आरएलडी को छोड़कर इंडिया ब्लॉक में सम्मिलित सभी 26 पार्टियां एकजुट हैं'। पहले खबरें आईं कि पश्चिम बंगाल में TMC एवं कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात बन गई है। कांग्रेस 5 एवं तृणमूल 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अगले ही दिन डेरेक ओ ब्रायन ने TMC के अकेले चुनाव लड़ने की बात कह दी। 

जयराम रमेश ने अन्य प्रदेशों में गठबंधन को लेकर कहा, 'खास बात ये है कि (यूपी में) गठबंधन का आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।।।इसे अंतिम रूप देने में समय लगा। आज आम आदमी पार्टी (AAP) एवं कांग्रेस भी गठबंधन को लेकर आधिकारिक घोषणा कर रही हैं। यह बार-बार कहा जा रहा था कि कांग्रेस आलसी है तथा उसे गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है। मगर मैंने हमेशा कहा कि इसमें वक़्त लगता है'। बता दें कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, गोवा एवं चंडीगढ़ में सीट बंटवारे को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

इन दिनों जयराम रमेश राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के साथ यूपी में उपस्थित हैं। इस यात्रा में अखिलेश यादव के सम्मिलित होने को लेकर उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे। हम उनके स्वागत के लिए तैयार हैं'। इधर प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की न्याय यात्रा में सम्मिलित होने के लिए हापुड़ पहुंच गई हैं। पहले उन्हें वाराणसी में ही यात्रा में सम्मिलित होना था, किन्तु अस्वस्थ होने की वजह से वह सम्मिलित नहीं हो पाई थीं। 

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

पटना में मचा बवाल! स्थायी नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

टर्म इंश्योरेंस लेते समय मेडिकल टेस्ट अनिवार्य क्यूँ होते हैं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -