'पूरी भाजपा को फांसी हो जाती..', ऐसा क्यों बोल गए पंजाब के सीएम भगवंत मान ?
'पूरी भाजपा को फांसी हो जाती..', ऐसा क्यों बोल गए पंजाब के सीएम भगवंत मान ?
Share:

चंडीगढ़: देश की राजधानी दिल्ली के लिए केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने आक्रामक रुख अपना लिया है. AAP सरकार ने इसे सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना बताया है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लेना और AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है.

AAP नेता भगवंत मान ने भाजपा को लोकतंत्र का हत्यारा बताया है और कहा है पूरी भाजपा को फांसी की सजा हो सकती थी. मान ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, यदि भारतीय संविधान में लोकतंत्र के हत्यारों को सजा का प्रावधान होता, तो पूरी भाजपा को फांसी की सज़ा हो सकती थी. इसी के साथ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 30-31 गवर्नर और एक प्रधानमंत्री ही देश को चला ले. करोड़ो-अरबों लोगों के मतदान करने का क्या फायदा?

बता दें कि, इस विवाद में सबसे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकरा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जमीन और पुलिस को छोड़कर अन्य सभी चीजों पर दिल्ली सरकार के कंट्रोल का आदेश दिया था. यानी दिल्ली सरकार को ट्रांसफर और पोस्टिंग मामलों सहित सर्विस मामलों में फैसले लेने का अधिकार दे दिया गया था. मगर, इसके बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर दिया, जिसके तहत दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) की शक्ति को फिर से स्थापित कर दिया गया. इससे केजरीवाल समेत पूरी AAP पार्टी आगबबूला है. 

'रायसेन के जंगलों में HUT के आतंकी ले रहे ट्रेनिंग', दिग्विजय सिंह का CM शिवराज पर हमला

कर्जमाफ़ी और रोज़गार के वादे कर सत्ता पाई, फिर भूल गई कांग्रेस ! पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

'हमारे पास PM मोदी है, कांग्रेस हमारा मुकाबला नहीं कर सकती है': CM शिवराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -