क्या आप जानते हैं इस पौधे से आपकी जान भी जा सकती है
क्या आप जानते हैं इस पौधे से आपकी जान भी जा सकती है
Share:

आजकल यह खबर वायरल हो रही है की इस पौधे की वजह से कई लोगो की जाने जा सकती है। यहाँ तक की यह खबर भी फ़ैल चुकी है की इस पौधे एक एक पत्ता एक बच्ची ने खा लिया तो उसकी जान चली गयी। यह पौधा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते है इसका सच। यह व्हाट्सअप पर भी काफी शेयर किया जा रहा है। और साथ ही यह चेतावनी भी दी जा रही है की अगर किसी के घर में यह पौधा हो तो उसे जल्द से जल्द निकाल कर फेंक दिया जाए। क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।

इस पौधे का नाम डंब केन है। ये बेहद जहरीला पौधा होता है इस पौधे का दूध अगर शरीर में लग जाए त्वचा में खुजली होने लगती है। इसका जहर इतना तेज होता है कि छोटे बच्चे एक पल में दम तोड़ सकते हैं और वयस्क लोग 15 मिनट के अंदर अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। लेकिन यह सब सच है या नहीं आइए हम आपको बताते है। दरअसल डॉक्टर्स की जानकारी के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है।

डॉक्टरों का कहना यह है की ये पौधा साउथ अमेरिका और वेस्टइंडीज के इलाकों में पाया जाता है और मुख्य तौर से सजावट के लिए घरो में रखा जाता है। इस पौधे का कुछ हिस्सा खाने से गला बंद हो सकता है, कुछ वक्त के लिए आवाज भी जा सकती है लेकिन मौत जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

डॉक्टर ने ये भी बताय़ा कि इस पौधे का नाम डंब केन इसीलिए पड़ा क्योंकि इसे खाने के बाद थोड़ी देर के लिए आवाज बंद हो जाती है लेकिन हमेशा के लिए नहीं। ये पौधा बहुत ही आम है और ज्यादातर घरों में मिलता है लेकिन ये किसी भी तरह से किसी इंसान की जान नहीं ले सकता।

हैरी-पॉटर की तरह उड़ने लगे उत्तराखंड के बच्चे

इस बिल्ली की बॉडी पर है होल,या कोई झोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -