इस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पर्यावरण के लिए खोजा नायाब तरीका
इस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पर्यावरण के लिए खोजा नायाब तरीका
Share:

आपने पेंटिंग्स तो बहुत देखि होंगी। कहीं दीवारों पर तो कहीं कैनवास पर। लेकिन कुछ कलाकारों ने एक अलग ही ढंग से पेंटिंग की है। इसके लिए उन्होंने एक अनोखी चीज़ को चुना है। जी हाँ,और वो अनोखी चीज़ है पेड़। तो क्या कभी पेड़ों पर पेंटिंग देखी है आपने। तो आज हम आपको पेड़ों पर की गयी पेंटिंग बताने वाले हैं। जो एक अच्छा सन्देश भी देती हैं।

पंजाबी यूनीवर्सिटी पटियाला के फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स, जिन्होंने अपनी कला से वृक्षों को बचाने का एक नया तरीका ढूंढा है। ये वृक्षों को पेंट करते हैं और उनमें छिपे आकारों को उजागर करते हैं। आपने बहुत से ऐसे पेड़ देखे होंगे जिनमे आपको एक अलग आकार दीखता होगा। जैसे कभी सांप या उसके जैसी कोई चीज़। ये स्टूडेंट्स बस ऐसे ही किसी आकार के पेड़ को अपने रंगों से बिलकुल वास्तविक बना देते हैं। उन्ही में से एक छात्र रवि सिंह ने बताया कि वो हर पेड़ को ध्यान से देखते हैं, फिर उन्हें वो जिस आकृति जैसा लगता है, उसे वैसा ही रंग रूप और आकार दे देते हैं।

इस तरह से वे लोगों को पर्यावरण और कला के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इन छात्रों ने बताया कि पेड़ों को रंगने के लिए ऐसे रंग का इस्तेमाल करते हैं जिनसे पेड़ों को कोई नुकसान नहीं होता। इस तरह से वो पर्यावरण को भी बचते है। ये रंग पेड़ों पर डेढ़ से दो सालों तक पेड़ों पर बने रहते हैं या जब तक कि पेड़ पर नई छाल न आ जाए। अभी तक इन्होंने पंजाबी युनिवर्सिटी के प्रांगण में लगे पेड़ों पर ही अपनी कला दिखाई है।

यहाँ बनाया जा रहा है दुनिया का सबसे लक्ज़री होटल

चलिए महज 500 रूपए में आपको घुमा कर लाते है जेल

कृत्रिम अंगो से करने वाला था सेक्स लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -