सुबह करवाई बिटिया की विदाई, शाम को घर लौटी अर्थी
सुबह करवाई बिटिया की विदाई, शाम को घर लौटी अर्थी
Share:

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से जान चली गई। मौत के पश्चात् मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट एवं जहर देकर क़त्ल का आरोप लगाया है। मृतक प्रियंका के पिता का आरोप है कि पहले भी बेटी के साथ मारपीट हुई थी, जिसको लेकर पुलिस को भी खबर दी गई थी। मगर तब मामला रफा-दफा हो गया था। फिलहाल पुलिस प्रियंका के घरवालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

ये घटना उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र रमदेईखेड़ा इलाके की है। उदय भान अवस्थी ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी वर्ष 2017 में सिविल लाइन मोहल्ला निवासी सौरभ के साथ की थी। प्रियंका के पिता का आरोप है कि, बेटी को लेने के लिए अपने लड़के साथ उसके घर गए थे। मगर ससुराल वालों ने उसे ले जाने नहीं दिया। दोपहर पश्चात् जब हम लोग चले आए तो बेटी के साथ मारपीट की तथा उसे जहर दे दिया।

मीडिया से चर्चा करते हुए प्रियंका के पिता ने बताया कि, बेटी की तबीयत जब खराब हुई तो ससुराल वाले पहले फरार हो गए इसके पश्चात् फोन कर बताया कि, प्रियंका ने जहर खा लिया है। पिता ने कहा, ‘जानकारी प्राप्त होने के पश्चात् जैसे ही हम पहुंचे तो देखा की वो अकेली घर में तड़प रही है। बेहोशी की हालत में उसे कब्बाखेड़ा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचाया गया। जहां उपचार के चलते उसकी मौत हो गई।’  प्रियंका की मौत के बाद घरवालों ने पुलिस को खबर दी। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घरवालों से घटना की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों का भी बयान लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंसानियत शर्मसार ! बाप ने ही किया 16 वर्षीय बेटी का बलात्कार

कन्नौज: तहसील कार्यालय में सिपाही ने लगाई फांसी, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

जरा सी बात पर छिड़ा विवाद, शराबी ने वेटर के सर पर दे मारी बोतल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -