'देश में आग लग जाएगी, क्या ये लोकतंत्र की भाषा है ?', राहुल गांधी के बयान पर भड़के पीएम मोदी
'देश में आग लग जाएगी, क्या ये लोकतंत्र की भाषा है ?', राहुल गांधी के बयान पर भड़के पीएम मोदी
Share:

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को उत्तराखंड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी पर हमला किया कि अगर बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आई तो भारत में आग लग जाएगी, पूरा देश जल जाएगा। पीएम मोदी ने पुछा कि "क्या यह लोकतंत्र की भाषा है?"। दरअसल, रविवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष की रामलीला मैदान रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि "अगर भाजपा ये तय चुनाव जीत जाती है और संविधान बदल देती है, तो देश में आग लग जाएगी। कुछ नहीं बचेगा।  इसे याद रखें।"

इसको लेकर पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि "कांग्रेस शाही परिवार के शहजादे ने आह्वान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार भाजपा को चुना, तो देश में आग लग जाएगी। वे 70 साल तक शासन करने के बाद 10 साल से सत्ता से बाहर हैं। अब वे देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं! क्या आपको यह मंजूर है? क्या आप देश को आग लगाने देंगे? क्या यह भाषा स्वीकार्य है? क्या यह लोकतंत्र की भाषा है? क्या आप ऐसा कहने वालों को दंडित नहीं करेंगे।“ 

वहीं, कर्नाटक के नेता डीके सुरेश का नाम लिए बिना, जिनकी केंद्रीय बजट पारित होने के बाद उत्तर-दक्षिण टिप्पणी पर विवाद हुआ था, पीएम मोदी ने कहा कि, "कांग्रेस के एक बड़े नेता ने देश को उत्तर और दक्षिण में विभाजित करने की बात की। क्या ऐसे व्यक्ति को दंडित नहीं किया जाना चाहिए ? लेकिन कांग्रेस ने उन्हें चुनाव का टिकट दिया। उत्तराखंड यह कभी नहीं भूलेगा कि कांग्रेस ने बिपिन रावत का भी अपमान किया था।'' दरअसल, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने जनरल बिपिन रावत को 'सड़क का गुंडा' कहा था, जब श्री रावत इंडियन आर्मी के प्रमुख थे। 

क्या मारा गया स्वीडन में कुरान जलाने वाला सलवान मोमिका ?

ख़त्म हुई नाराज़गी ! सीट न मिलने पर भी NDA को समर्थन देंगे पशुपति पारस, नड्डा से की मुलाकात

'अमेरिका में हिन्दुओं के खिलाफ बढ़ते घृणा अपराधों पर कार्रवाई की जरूरत..', सांसदों ने लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -