आपके मूत्र यानी यूरिन का रंग देता है आपके स्वस्थ की जानकारी, जानिये कैसे
आपके मूत्र यानी यूरिन का रंग देता है आपके स्वस्थ की जानकारी, जानिये कैसे
Share:

जी हाँ हमें होने वाली बिमारी या रोग के बारे में हमारे मूत्र (यूरिन) का रंग संकेत कर देता है। जिसके प्रति हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए तो आइये हम आपको बताते है यूरिन का कौन सा रंग हमें क्या संकेत देता है।
 
1. हल्का पीला 
डॉक्टर के अनुसार, यूरीन का रंग हल्का पीला होने का मतलब आपका स्वस्थ्य बिल्कुल ठीक है और आपका शरीर अच्छे से काम कर रहा है।
 
2. पीला 
जब शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड नहीं करता है तो यूरिन का रंग पीला हो जाता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में लें। 

3. गहरा पीला 
अधिक दवाईयों को खाने से भी यूरिन का रंग गहरा हो जाता है। अगर अापके साथ भी एेसा होता है तो अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें क्योंकि यह लीवर की समस्या भी हो सकती है।
 
4. दूधिया सफेद 
अगर यूरिन का रंग  दूधिया सफेद है तो यह यूरीन इंफेक्शन या किडनी की पथरी के कारण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
 
5. लाल या गुलाबी
जब अाप खाने में कोई लाल रंग का खाना खाते है। तब यूरिन का रंग लाल या गुलाबी रंग में बदलता है। अगर आपने इस रंग के पदार्थ का सेवन नहीं किया । तब भी यूरिन इस रंग का अाता है तो ऐसे में यूरीन से रक्त आने का संकेत होता है।
 
6. नारंगी
 यूरिन की समस्याओं को रोकने के लिए ली गई दवाईयों से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है।
 
डॉक्टर की सलाह जरूरी
अगर अाप यूरिन के रंग में बदलाव का कारण समझ नहीं पा रहे है तो अपने डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें। इसका सही ढंग से इलाज करवाए।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -