सड़क पर जा रही लड़की का छुपकर वीडियो बनाना लड़के को पड़ा भारी, मम्मी-पापा ने कर दिया ये हाल
सड़क पर जा रही लड़की का छुपकर वीडियो बनाना लड़के को पड़ा भारी, मम्मी-पापा ने कर दिया ये हाल
Share:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़के को हँसते हुए देखा जा सकता है। जबकि पीछे से एक युवती निकल रही है। ये वीडियो रिकॉर्डिंग करना लड़के को भारी पड़ गया। उसे युवती के घर वालों ने खूब सुनाया। बाद में वो इतना डर जाता है कि युवती को अपनी बहन बताने लगता है। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि इस रिकॉर्डिंग के बारे में लड़की को कुछ भी पता नहीं था। लड़का सीक्रेटली ऐसा कर रहा था। 

वीडियो के आरम्भ में देखा जा सकता है कि लड़का किसी चीज पर बैठा हुआ है। वो पीछे की ओर देखकर मुस्कुरा रहा है। वहां से एक लड़की गुजर रही है। वो अपना मोबाइल इस्तेमाल करते देखी जा सकती है। तत्पश्चात, वीडियो में आगे दिखाया गया है कि लड़की के माता पिता इस लड़के को डांट रहे हैं। वो उसका हाथ पकड़ लेते हैं। वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इसे अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वही वीडियो को लोग जमकर रीट्वीट कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, 'अंत में बहन बनाना था तो देख ही क्यों रहा था।' एक अन्य शख्स ने कहा, 'जो इंसान कुछ भी सीक्रेटली रिकॉर्ड करे उसे जेल में होना चाहिए।' तीसरे शख्स ने कहा, 'हंसते हंसते कट गए रस्ते।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। जहां इस वीडियो को देखकर कुछ लोग गुस्सा जता रहे हैं, साथ ही लड़के को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मीम्स साझा कर रहे हैं।

हिन्दू त्यौहार, जुलुस और पथराव ! दिल्ली से बंगाल तक एक ही ट्रेंड, अब गुजरात के खेड़ा में मदरसे से श्रद्धालुओं पर हमला

खंडवा में 24 घंटे में सवा 5 इंच बारिश, नर्मदा उफनी तो मोरटक्का से इंदौर हाईवे तक लगाई रोक

MP कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -