जिस लड़के के लिए घर छोड़कर भागी लड़की, उसने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
जिस लड़के के लिए घर छोड़कर भागी लड़की, उसने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
Share:

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदखुशी कर ली। इसी ट्रेन से उसकी प्रेमिका मिलने आ रही थी। मगर रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। फिर परिजनों ने लड़के को धमकी दी कि इस मामले में उसे जेल भिजवा देंगे। इन सबसे आहत होकर लड़के ने मौत को गले लगा लिया। दरअसल, लड़के का लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की उसके साथ रहना चाहती थी। मगर लड़की के परिवार वाले मान नहीं रहे थे। इसी बीच लड़की घर से भाग गई। मगर परिवार वालों ने उसे रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया तथा युवक को फोन कर जेल भिजवाने की धमकी दी। 

मिल रही खबर के अनुसार, लड़के का नाम राकेश राजपूत है। उसकी आयु 20 वर्ष थी। वह झांसी के थाना प्रेमनगर का रहने वाला था। बीते 2 वर्षों से उसका अलीगढ़ की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बहुत बातें होती थीं। लड़की अक्सर घर से भागकर झांसी आने की बात बोलती थी। मगर राकेश मना कर देता था। लेकिन पिछले दिन मौका पाकर लड़की अलीगढ़ स्थित अपने घर से भाग निकली। वह झांसी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इसको लेकर राकेश से रात में ही बात चुकी थी। लेकिन लड़की के घरवालों को इसकी खबर लग गई। उन्होंने लड़की को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया तथा फोन कर राकेश को धमकियां दीं।

वही घरेलों की धमकी और प्रेमिका के दूर जाने का गम राकेश सहन नहीं कर सका। उसने ट्रेन के आने कूदकर अपनी जान दे दी। कहा जा रहा है कि जिस ट्रेन से प्रेमिका को झांसी आना था, राकेश उसी के सामने कूदा था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।   

AirIndia की फ्लाइट में जैन महिला के शाकाहारी खाने में परोसा चिकन, मचा बवाल

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, दो दिवसीय सम्मेलन में होगा मंथन

कैसे काम कर रहे अग्निवीर ? आर्मी चीफ ने दी जानकारी, महिला अफसरों के प्रदर्शन को लेकर जताई ख़ुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -