पुरूषों का शरीर ही बताता है उनका व्यक्तित्व
पुरूषों का शरीर ही बताता है उनका व्यक्तित्व
Share:

दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं जिनका अपना अलग स्वभाव होता है। हर इंसान का स्वभाव अलग होता है इन स्वभाव को दूसरे व्यक्ति इतनी आसानी से जान नहीं सकते। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में हम किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व जान सकते हैं वो भी सिर्फ उसे देखने मात्र से। जी हां आज आपसे कुछ ऐसे ही विषय पर चर्चा करने वाले हैं। दरअसल आपने अब तक न जाने कितने ही पुरूषों को देखा होगा जिनका सब का अपना अलग स्वभाव होता है। आज हम उसी स्वभाव को जानने की कोशिश करेंगें। तो चलिए देखते है, पुरूषों को देखने मात्र से कैसे उनके स्वभाव के बारे में जानें।

जिस व्यक्ति की छाती चौड़ी होती है उसे धनवान, वैभवशाली व पराक्रमी माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में इस बात का जिक्र है कि ऐसे मनुष्य अपनी मेहनत से समाज में अपनी खास पहचान बनाते हैं और अनेक भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। चौड़ी छाती वाले पुरुष पुलिस, आर्मी आदि में उच्च पदों पर कार्यरत होते है

ऐसा पुरुष जिसकी एक तरफ की छाती बड़ी तथा दूसरी तरफ की छोटी हो, उसे  सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक तेज-तर्रार, चालाक, आडम्बरी एंव धनवान माना जाता है। ऐसा देखा गया है, कि ऐसे व्यक्ति कई स्रोतों से पैसे कमाते हैं। ऐसे पुरुष सम्बन्धों के मामले में काफी व्यवहारिक होते हैं।

ऐसा व्यक्ति जिसका सीना कठोर हो उसे अहंकारी स्वभाव का और निडर माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र  के मुताबिक ऐसा व्यक्ति राजा के समान सुख भोगता है। ऐसे पुरुष जो भी कार्य करते हैं उनमें इनकी प्रशंसा होती है। ऐसे पुरुष सामाजिक कार्यो में भी शामिल होते हैं।

छाती पर अधिक बाल वाले पुरुष शारीरिक रूप से मजुबूत व बलिष्ट माना जाता है। लेकिन, ऐसे पुरुष अगर यदि मात्रा में नशीले पदार्थो का सेवन करें तो, इनका शरीर व धन बर्बाद होने में अधिक समय नहीं लगता। ऐसे पुरूष किस्मत के सहारे लंबा हाथ मारने  की फिराक में रहते है।

 

 

क्या आप जानते है छटी इन्द्री के बारे में?

आपकी मनोकामना पूरी कर सकती है शवयात्रा

घर में फर्नीचर से सम्बंधित वास्तु के नियम

दिवाली पर रोशनी जीवन को करती है प्रभावित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -