शर्ट स्लीव्स को ये स्टाइलिश लुुक देकर बनिए सबसे अलग
शर्ट स्लीव्स को ये स्टाइलिश लुुक देकर बनिए सबसे अलग
Share:

कॉलेज हो या ऑफिस, यदि मॉनसून सीजन में आप शर्ट कैरी कर रही हैं तो स्लीव्ज के बटन लगाना असहज होता है। आपके लिए स्लीव्ज फोल्ड करने के चार तरीके -

क्लासिक रोल -

यदि डेनिम या स्टोन वॉश शर्ट कैरी कर रही हैं तो आप इसे क्लासिक स्टाइल में कैरी करें। इसमें स्लीव्ज को सपाट रूप से दो या तीन फोल्ड के साथ कोहनी से नीचे रखा जाता है। इस स्टाइल में शर्ट को बटन डाउन स्टाइल में पहनें और टक नहीं करें।

बेसिक रोल -

दीपिका पादुकोण अक्सर इसी स्टाइल में शर्ट पहनती हैं। इसमें स्लीव्ज को सपाट रूप से तीन या चार फोल्ड के साथ कोहनी से ऊपर रखा जाता है। स्लिम और छरहरी गल्र्स पर यह स्टाइल जंचेगा।

डबल लेयर रोल -

यदि आप शर्ट के अंदर इनर या टी कैरी कर रही हैं तो इसकी स्लीव्ज और शर्ट की स्लीव्ज की डबल लेयर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए शर्ट की स्लीव को नीचे से पकड़ें और कोहनी तक ऊपर ले जाएं। यहां आपको डबल लेयर दिखने लगेगी।

जे क्रू रोल -

यह स्टाइलिश रोल कॉलेज और डे-आउट्स के दौरान अच्छा लगेगा। इसमें आप शर्ट की स्लीव को सबसे नीचे की ओर से पकडि़ए और इसे कोहनी के ऊपर तक ले जाइए। इसके बाद आप इसे ऊपर रोल कीजिए और इसी स्टाइल में स्लीव्ज को सैट कर दीजिए। आप शर्ट को हाफ टक स्टाइल में कैरी करें और ब्रेसलेट पहनें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -