मनमोहन पर बनी फिल्म का टीजर होगा अगस्त में रिलीज....
मनमोहन पर बनी फिल्म का टीजर होगा अगस्त में रिलीज....
Share:

नई दिल्ली : आजकल लीविंग लिजेंड्स पर फिल्म बनाने का चलन सा हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर भी एक फिल्म बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से कांग्रेस घबरा सकती है। फिल्म का नाम रखा गया है- मनमोहन सिंह- The Accidental Prime Minister।

फिल्म 2017 के आखिरी में रिलीज होगी। यह फिल्म संजय बारू की कॉन्ट्रोवर्शियल बुक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर आधारित है। फिल्म में मनमहोन सिंह की शुरुआती जिंदगी से लेकर उनके फाइनेंस मिनिस्टर व पीएम बनने तक के सफर की कहानी दिखाई जाएगी।

फिल्म का टीजर 30 अगस्त को रिलीज होने की संभावना हैं। फिल्म में यह बताया गया है कि कैसे कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहा राव के दिल्ली में फ्यूनरल से इंकार कर दिया था और किस प्रकार कांग्रेस के सीनियर लीडर्स को राव के वारिसों को हैदराबाद में उनके अंतिम संस्कार के लिए राजी करने के निर्देश दिए गए थे।

फिल्म के ओपनिंग शॉट में ही दिखाया गया है कि मनमोहन सिंह को कैसे एक देश के मुखिया के रुप में अपने सपने पूरे करने और राजनीतिक महारत हासिल करने में वर्षो का समय लग जाता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो संपन्ननहीं है लेकिन फिर भी देश का नेतृत्व करता है।

किताब लिखने वाले संजय बारु 2004-08 के बीच मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर थे। 2014 में जब इनकी बुक रिलीज हुई थी, तब भई काफी हंगामा हुआ था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -