जानिए  20/20/20 फार्मूला कैसे बनाएगा आपकी लाइफ परफेक्ट
जानिए 20/20/20 फार्मूला कैसे बनाएगा आपकी लाइफ परफेक्ट
Share:

बार रॉबिन शर्मा के 20/20/20 फॉर्मूले से प्रेरणा जरूर लेनी चाहिए। भारत से ताल्लुक रखने वाले और दुनियाभर को लीडरशिप और लाइफ मैनेजमेंट का ज्ञान देने वाले रॉबिन शर्मा कहते हैं कि 'जिसे मापा जाता है वे सचमुच सुधरने लायक बन जाता है। द मोंक हू सोल्ड हिज फरारी और कौन रोएगा आपकी मौत पर समेत 12 से अधिक बेस्ट सेलर किताबों के लेखक और जिंदगी की छोटी-छोटी बातों से जिंदगी बदलने का ज्ञान देने वाले रॉबिन सेहत और सफलता के लिए 20/20/20 फार्मूला सुझाते हैं। लेकिन, वे कहते हैं कि इस फॉर्मूले को वही सफलता से प्रयोग कर पाएगा जो thezamClub का सदस्य बनेगा। यहां 20 से तात्पर्य एक संख्या से न होकर 20 मिनट से है और तीन बार 20/20/20 मिलकर एक घंटा बनता है।

रॉबिन का कहना है कि यदि आप इस फार्मूले पर दो महीने अमल करें तो अच्छी सेहत के साथ जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। स्वयं में ऐसा निवेश सबसे अच्छा प्रयास होगा जो आप कभी भी करेंगे। ये सिर्फ आपका ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों का जीवन भी सुधारेगा। रॉबिन शर्मा द्वारा सुझाया thezamClub एक हैशटेग के जरिए शुरू हुआ। 13 अक्टूबर 2014 में रॉबिन ने दुनिया के सामने इसे ट्विटर के माध्यम से रखा। इसके जरिए उन्होंने सेहत और सफलता को साथ जोड़कर एक नया विचार रखा कि हम अपने दिन की शुरुआत जल्दी करें। खुद की फिटनेस का ध्यान रखते हुए प्रोफेशनल प्रोडक्टिविटी बढ़ाएं। रॉबिन के अनुसार कोई भी बदलाव प्रारंभ में सबसे कठिन, मध्य में सबसे बेकार और अंत में सबसे अच्छा होता है। आइए जाानते हैं क्या है रॉबिन शर्मा का ‎The5amClub‬ क्लब और उसमें शामिल होने के 6 नियमों के बारे में।

सुबह 5 बजे उठना: यह बहुत ही सामान्य और सभी की समझ में आने वाला नियम है कि यदि आप जल्दी उठेंगे तो अर्ली बर्ड बनेंगे। साथ ही आपको दूसरे सोए रहने वालों की तुलना में कुछ अच्छा करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। हर रोज सुबह 5 बजे उठना आपको सेहतमंद बनाता है और दिनचर्या को भी व्यवस्थित करता है।

20 मिनट एक्सरसाइज: 20/20/20 फॉर्मूले के पहले 20 मिनट को सेहत के नाम एक्सरसाइज के लिए दें। वैज्ञानिक सर्वे बताते हैं कि आप यदि नियमित 20 मिनट से लेकर 45 मिनट एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी सेहत दूसरों की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा अच्छी होती है और किसी भी काम में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

20 मिनट लक्ष्य ध्यान: एक्सरसाइज के बाद 20 मिनट अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य, प्लानिंग और सपनों को पूरा करने की सोच पर सही दिशा में ध्यान लगाएं। सकारात्मक बनें और गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ें। यह मन की शक्तियों को साधने वाला ध्यान है लेकिन इसमें स्वार्थ, बदले की भावना और द्वेषपूर्ण विचार न लाएं।

20 मिनट सीखना: आखिर के 20 मिनट कुछ भी नया सीखने के लिए दीजिए। इस तरह की सीख कुछ पढऩेे, कुदरत के करीब जाकर बच्चों या पालतू जानवरों के साथ खेलने, संगीत सुनने या अपनी हॉबी को पूरा करने के लिए ली जा सकती है। किसी की मदद कर भी कुछ नया सीख सकते हैं और जीवन को नए ढंग से देख सकते हैं।

66 दिन अमल में लाना: इस 20/20/20 फॉर्मूले के तीनों कामों को 66 दिनों तक नियमित करें। कोशिश करें कि कोई दिन न छूटे। यह वैज्ञानिक तौर पर भी साबित हुआ है कि यदि आपको किसी आदत को जीवनभर साथ बनाए रखना है तो उसके लिए कम से कम 45 दिन का समय लगता है। 66 दिनों में आपकी बॉडी क्लॉक भी सेट हो जाएगी।

अनुभव साझा करना: सबसे छोटा कार्य सबसे महान इरादे से हमेशा बेहतर होता है। यदि आपने 66 दिनों तक अपनी दिनचर्या को 20/20/20 फॉर्मूले के हिसाब से साधा है और उसके अच्छे नतीजे मिले हैं तो उन्हें सबके साथ बांटिए। आज वही लोग सफल हैं जो तब जाग रहे थे, जब पूरी दुनिया सोने में लगी हुई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -