जिन्दा बिच्छुओं को अपने चेहरे पर चलवाती है ये लड़की, गिनीज़ बुक में है नाम दर्ज
जिन्दा बिच्छुओं को अपने चेहरे पर चलवाती है ये लड़की, गिनीज़ बुक में है नाम दर्ज
Share:

दुनिया में ऐसे कई लोग है जो स्टंट करने में यकीन रखते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो इतने अजीब काम करते हैं जिनके बारे में जान कर हैरान रह जाते हैं। आज आपको ऐसा एक और किस्सा बताने जा रहे हैं जिससे सुनकर दंग रह जायेंगे। दरअसल, ये है थाईलैंड की रहने वाली स्कॉर्पियन क्वीन जो ऐसी ही हैं यानी जिन्हे स्टंट करने का कुछ ज्यादा ही शौक है।

इसका नाम है 'Kanchana Kaetkaew' जो खतरनाक बिच्छुओं के साथ खेलती है। जी हाँ, ये जिन्दा बिच्छुओं को अपने चेहरे पर चलवाती है और ऐसा करते हुए डरती भी नहीं है। इसी के चलते इस लड़की ने गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। बता दे कि 3 मिनट 28 सेकेंड के लिए एक जिंदा बिच्छू को उसने अपने चेहरे पर चलने के लिए छोड़ा था जिसके लिए उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज है।

इतने में ही काफी नहीं है ये अपने खुले मुंह में भी बिच्छू रख लेती है। और तो और ये जीव उन्हें काटते भी नहीं है। इसके अलावा 1000 बिच्छूओं के साथ 33 दिन तक वो एक 12 मीटर के एक शीशे के घेरे में रही थी। और इसी के चलते हुए इसमें भी उसका नाम रिकॉर्ड में दर्ज है। और अब इस लड़की को इन सब की आदत हो गयी है।

Photos : Beyonce के इस HOT अंदाज की पूरी दुनिया है दीवानी

Photos : 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' की एक्ट्रेस का HOT अवतार

Video : ढेर सारा पैसा देखकर, कुछ ऐसे प्लानिंग करते हैं हम उसे खर्च करने की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -