पेरिस के बाद अब नाइजीरिया के फ्रूट मार्केट में धमाका, 32 की मौत
पेरिस के बाद अब नाइजीरिया के फ्रूट मार्केट में धमाका, 32 की मौत
Share:

योला (नाइजीरिया). पेरिस हमले के बाद अब नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया के एक फ्रूट मार्केट में धमाके की खबर है। बताया जा रहा है की मंगलवार शाम हुए धमाके में 32 लोग मारे गए है और 80 लोगो के घायल होने की जानकारी है। धमाका स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 8 बजे अदामावा राज्य की राजधानी योला में हुआ। मौके पर सुरक्षा टीम मोर्चा संभाले हुए है। बचाव कार्य जारी है। हलाकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

नाइजीरिया की रेड क्रॉस और नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने इन धमाकों के पीछे आतंकी संगठन बोको हरम की साजिश होने का संदेह जताया जा रहा है। आपको जानकारी दे की बीते 6 सालों से इस्लामिक आतंकी संगठन बोको हरम नाइजीरिया के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुका है।

नेमा के रीजनल स्पोक्सपर्सन अल हाजी सा अद बेलो के अनुसार बोको हरम ने कुछ हफ़्ते पहले ही चैड, नाइजर और कैमरून शहरों में आतंकी हमले जैसी घटना को अंजाम तक पहुचाया। इसके पहले अक्टूबर में बोको हरम ने योला और मैदुगुरी में हमला किया था इस हमले में 37 लोगों की मौत हुई थी।

बता दे कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुखारी द्वारा आतंकी समुदायों को ख़त्म करने की घोषणा के बाद से बोको हरम 1000 से अधिक लोगो को मौत के घाट उतार चूका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -