चाकूबाज आतंकियों के हमले में 2 की मौत
चाकूबाज आतंकियों के हमले में 2 की मौत
Share:

फ्रांस। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए एक हमलावर फ्रांस के भूमध्य सागर क्षेत्र के, मार्शेली के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच पहुंचा, और दो महिलाओं पर चाकू से वार कर दिए। चाकू से हमला होने पर महिलाऐं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ देर में महिलाओं की मौत हो गई। इससे स्टेशन परिसर में दहशत फैल गई। मगर वहां गश्त लगा रहे सैनिक ने हमलावर पर फायरिंग कर दी। हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर करीब 30 वर्ष का था। जिस सैनिक ने हमलावर को मारा था वह '7000 सुरक्षा बल' में शामिल था।

यह सुरक्षा बल रेलवे और अन्य क्षेत्रों में निगरानी करता है। इन सैनिकों को सेन्टीनेल कहा जाता है। यह बल आतंकवाद प्रभावित फ्रांस में अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने के लिए गठित किया गया है। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी एक किशोरी ने जानकारी दी और कहा कि, वह स्टेशन के सामने मौजूद थी इसी दौरान एक व्यक्ति अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए लोगों के बीच पहुॅंचा। हमलावर ने काले परिधान पहने थे।

जानकारी मिली है कि आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद रेल टर्मिनस को खाली करवा लिया गया और वहाॅं सघन जांच की गई। पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई, परिसर को सील कर दिया गया। मार्सेय पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सेंट चार्ल्स स्टेशन के आसपास न जाऐं। फ्रांस के गृहमंत्री जेरार्द कोलोंब ने अपने ट्विटर संदेश में कहा कि वह तत्काल मार्सेय का दौरा करेंगे।

ISIS से मुक्त हुए फादर टॉम पीएम मोदी से मिले

रोहिंग्या शरणार्थियों ने दाखिल की याचिका

इराक ने 42 आतंकियों को फांसी पर लटकाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -