चंद्रबाबू नायडू के नेताओं की हैवानियत, विवाद में लोगों को कार से कुचला
चंद्रबाबू नायडू के नेताओं की हैवानियत, विवाद में लोगों को कार से कुचला
Share:

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के राजधानी क्षेत्र तुल्लुर मंडल में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नेताओं की हैवानियत सामने आई है। नेक्कलु गाँव में पैदल मार्ग को लेकर उभरे विवाद को लेकर पुलिस थाने जा रहे बीसी वर्ग के लोगों को तेदेपा देताओं द्वारा कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इस घटना में एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई है और सात अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई गई है।

राहुल गाँधी कितनी भी कोशिश कर लें, कभी नहीं बन सकते पीएम - मेनका गाँधी

नेक्कलु ग्राम में पसपुलेटी भूपतिराव और आलुरी ब्रह्मय्या के मकानों के मध्य से पैदल मार्ग को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। बीसी वर्ग के भूपति राव और वहां उपस्थित महिला को टीडीपी के आलुरी ब्रह्मय्या ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिला पर हमला किया। इस पर पीड़ित शिकायत करने के लिए तुल्लुर पुलिस थाने जा रहे थे। पुलिस थाने जाने वाले मार्ग पर ऑटो का इंतज़ार कर रहे लोगों पर आलुरी ब्रह्मय्या के बेटे आलुर सुधाकर बाबू ने उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की। इस समय कार में ब्रह्मय्या, उसका दूसरा बेटा आलुर अजय और उसका रिश्तेदार श्रीनिवास बैठे हुए थे। कार की चपेट में आने घायल आठ लोगों को उपचार हेतु गुंटूर के जीजीएच अस्पताल में भर्ती किया गया।

उत्तराखंड में गर्माएगा सियासी पारा, मायावती और राहुल करेंगे चुनावी प्रचार

पसपुलेटी महालक्ष्मी गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों के नाम वीरम्मा, पसुपुलेटी पिच्चय्या, पसुपुलेटी ब्रह्मय्या, पसुपुलेटी बापय्या, पसुपुलेटी शिरीषा, पसुपुलेटी काटारालु और वेंकटलक्ष्मी हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई गई है। इस तरह की हैवानियत की घटना पर तुल्लुर पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से फरार हुए आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

खबरें और भी:-

इस्लामिक देशों से भी अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, भारत को मिली सफलता - सुषमा स्वराज

आज उत्तराखंड में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं 'शॉटगन', लेकिन पटना साहिब सीट को लेकर संशय कायम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -