तेजस्वी यादव को बनाया गया उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव को बनाया गया उपमुख्यमंत्री
Share:

पटना: सभी की उम्मीदों के तहत बिहार में नए मंत्रिमंडल का गठन हो जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्रों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनके पुत्र तेजस्वी यादव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है तो दूसरे बेटे तेजप्रताप यादव को स्वास्थ्य और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रियों को पदभार दिए गए। जिसमें आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के महत्व को नीतीश ने माना है। लालू के बेटों को राज्य में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तेजस्वी यादव को राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश ने अपने साथ रखा है तो दूसरी ओर तेजप्रताप को वन पर्यावरण और स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है।

यही नहीं ललन सिंह को जल संसाधन विभाग दिया गया है। अशोक को शिक्षा विभाग दिया गया है। तो अब्दुल बारी सिद्दीकी को वित्त मंत्री बनाया गया है।तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के साथ ही सड़क निर्माण मंत्री बनाए गए हें। विजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग दिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -