आज अपने जन्मदिन पर पत्नी राजश्री की ये इच्छा पूरी करेंगे तेजस्वी यादव
आज अपने जन्मदिन पर पत्नी राजश्री की ये इच्छा पूरी करेंगे तेजस्वी यादव
Share:

पटना: आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपना 33वां जन्मदिन मना रहे है। तेजस्वी यादव के समर्थकों एवं राजद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं तेजस्वी के लिए इस वर्ष का जन्मदिन बहुत महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि शादी के पश्चात् यह उनका पहला जन्मदिन है। तेजस्वी यादव की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी। आज शादी को 11 महीने हो गए हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव की पत्नी के लिए भी यह विशेष अवसर है। इधर, तेजस्वी यादव भी आज जन्मदिन के अवसर पर अपनी राजश्री यादव की इच्छा पूरी कर सकते हैं।

वही अब सवाल ये है कि आखिर आज जन्मदिन के अवसर पर तेजस्वी यादव क्या कुछ विशेष करने वाले हैं? बता दें कि शादी के पश्चात् तेजस्वी यादव जब पत्नी राजश्री यादव के साथ पटना आए थे तो कई सारी तस्वीरें आईं, कभी वे बिस्कोमान में खाना खाने साथ गए तो कभी चाट और गोलगप्पे वाले को रेचल के लिए राबड़ी आवास में ही बुला लिया। अक्सर पर्व त्योहार के अवसर पर तेजस्वी अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली भी गए। विदेश भी गए। इससे पता चला कि तेजस्वी यादव पत्नी का ध्यान रखते हैं। अब ख़बरें है कि जन्मदिन के अवसर पर जब उनकी पत्नी रेचल पटना में नहीं हैं तो वे उनकी इच्छा पूरी करने के लिए दिल्ली जाएंगे।

वही बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव आज शाम की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। वहां अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन मनाएंगे। दिल्ली में पिता लालू प्रसाद यादव एवं बड़ी बहन मीसा भारती भी हैं। दोनों से आशीर्वाद भी लेंगे। आज पूरे दिन तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं। दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने के पश्चात् तेजस्वी यादव का जन्मदिन इस बार के लिए विशेष है। 

'BJP अब वो पार्टी नहीं है, जिसका वो दावा करते थी', PM मोदी पर CM बघेल का हमला

तवा बाँध से हरदा पहुंचा 1550 क्यूसेक पानी

निगम कर रहा है यह पहल, रैग पिकर्स को देने जा रहा है रोजगार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -