इस साल से पाकिस्तान में बढ़ सकता है भारत का चाय निर्यात, यह है कारण
इस साल से पाकिस्तान में बढ़ सकता है भारत का चाय निर्यात, यह है कारण
Share:

नई दिल्ली :  आतंकवादी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बालाकोट में बाद में हवाई हमले के बावजूद पाकिस्तान में भारत का चाय निर्यात 2019 में बढ़कर 20-25 मिलियन किलोग्राम होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष में 15.83 मिलियन किलोग्राम था. 

तीन लाख करोड़ को पार कर सकता है, मुद्रा योजना के तहत दिया जाने वाला कर्ज

इस कारण आएगी समस्या  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्या की चाय की फसल में गंभीर सूखे की वजह से गिरावट आई है, इसलिए मोम्बासा नीलामी में कीमतों में 15-20% की वृद्धि हुई। एक चाय व्यापारी ने बताया, "इससे पाकिस्तान को भारत से अधिक चाय आयात करने के लिए प्रेरित किया गया है।"पाकिस्तान को निर्यात की जाने वाली लगभग 80% चाय दक्षिणी भारत की है जबकि शेष असम की है। 

डॉलर के मुकाबले रूपये की हुई कमजोर शुरुआत

इस साल कम होगी फसल  

जानकारी के मुताबिक पिछले साल, केन्या ने 492.9 मिलियन किलोग्राम की रिकॉर्ड फसल का उत्पादन किया था, जिससे वैश्विक बाजारों में चाय की कीमतों में गिरावट आई और साथ ही भारतीय चाय को भी प्रभावित किया। लेकिन इस साल केन्या में फसल बहुत कम होगी। इसी के चलते अब पाकिस्तान में भारत का चाय निर्यात बढेगा। बता दें भारत से रिश्ते ख़राब होने के बाद पाकिस्तान की स्तिथि काफी ख़राब नजर आ रही है.

तीन लाख करोड़ को पार कर सकता है, मुद्रा योजना के तहत दिया जाने वाला कर्ज

डॉलर के मुकाबले रूपये की हुई कमजोर शुरुआत

एशियाई बाजारों में तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में नजर आई बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -