टेस्टी और लाजवाब तंदूरी चिकन आज ही घर पर बनाये
टेस्टी और लाजवाब तंदूरी चिकन आज ही घर पर बनाये
Share:

 

तंदूरी चिकन बनाने की सामग्री :-
 
- चिकन 2 मध्यम आकार के
 
- नमक स्वादानुसार 
 
- नींबू का रस 1 चम्मच
 
- लालमिर्च पाउडर 1 चम्मच
 
- मक्खन 100 ग्राम
 
पेस्ट के लिए सामग्री :-
 
- दही 100 ग्राम  
 
- क्रीम 100 ग्राम 
 
- अदरक का पेस्ट 20 ग्राम 
 
- लहसुन का पेस्ट 20 ग्राम
 
- जीरा पाउडर 1 टी स्पून 
 
- गरम मसाला आधा टी स्पून
 
- थोड़ा सा केसर
 
तंदूरी चिकन बनाने की विधि :-
 
1. सबसे पहले एक कटोरा लेकर उसमें दही डाल कर फैट लें।
 
2. इसके बाद पेस्ट के लिए दही, क्रीम, अदरक, लहसुन, जीरा, गरम मसाला, केसर अादि को इसमें मिलाकर घोल तैयार करे लें।  
 
3. अब चिकन के दोनों टुकड़ों पर दो इंच की दूरी पर चाकू से चीरा दें और अंदर-बाहर चारों तरफ पेस्ट लगाएं।
 
4. पेस्ट लगाने के बाद इसे 4-5 घंटे के लिए अलग से रख दें। 
 
5. अब चिकन को एक छड़ में 1-2 इंच की दूरी पर पिरोएं। 
 
6. अब ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट पर गरम करें।
 
7. गरम करने के बाद इसमें 8-10 मिनट तक चिकन को रोस्ट करें।
 
8. अब चिकन को बाहर निकाल लें अौर इसके चारों तरफ मक्खन लगाएं अौर 5 मिनट के लिए फिर से ओवन में रोस्ट करें।
 
जब 5 मिनट हो जाए तो इसे निकाल कर गर्म-गर्म प्लेट में डाल कर सर्व करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -