असम-पश्चिम बंगाल में भारी मतदान, CM ने उठाए EC पर सवाल
असम-पश्चिम बंगाल में भारी मतदान, CM ने उठाए EC पर सवाल
Share:

नई दिल्ली​ : असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से प्रचार हो रहा था मगर अब तो कई विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग प्रारंभ हो गई है। आज सुबह असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का मतदान हुआ। यह मतदान शाम करीब 5 बजे तक जारी रहेगा। असम में आज 61 और पश्चिम बंगाल में 31 सीटों के लिए चुनाव शुरू हुए। असम में 11 बजे तक 36 प्रतिशत वोटिंग हुई।

दूसरी ओर बंगाल में प्रातः 11 बजे तक 39.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने कहा कि चुनाव आयोग पहली बार राज्य में निष्पक्ष नज़र नहीं आ रहा है।

पश्चिमी मिदनापुर में 23.97 प्रतिशत वोटिंग हुई तो दूसरी ओर बर्दवान में 18.95 प्रतिशत मतदान हुआ। बांकुरा में 16.92 प्रतिशत मतदान किया जा रहा है। असम में कांग्रेस, भाजपा - एजीपी- बीपीएफ गठबंधन और एआईयूडीएफ के मध्य कांटे की टक्कर है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस को वाम मोर्चा कांग्रेस द्वारा टक्कर दी जा सकती है। असम के चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती वाली स्थिति है।

असर में करीब 12699 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर करीब 10435271 मतदाताओं द्वारा मताधिकार का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान करीब 525 उम्मीदवार चुनावी मैदान में नज़र आ रहे हैं। माओवाद प्रभावित राज्य में करीब 50 हजार से सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की गई है। बोडोलैंड में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। धुबरी जिले में भी चुनाव को लेकर सावधानी का ध्यान रखा जा रहा है।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -