शूटिंग से समय निकालकर अपने डॉग्स के साथ समय बिता रही प्रियंका
शूटिंग से समय निकालकर अपने डॉग्स के साथ समय बिता रही प्रियंका
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपना जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा ही चर्चाओं का विषय बनी रहती है। वह अपने प्रोफेशन के साथ-साथ खुद के लिए टाइम निकालना भी अच्छी तरह से जानती है। वह जितनी ग्लैमर अभिनेत्री हैं, उतनी ही सॉफ्ट हार्ट भी हैं। पालतू जानवरों के साथ हमेशा ही उनको साफ्ट साइड देखने के लिए मिलता है, जैसा कि हाल ही में एक बार फिर देखने के लिए मिला है। हाल ही में पीसी ने अपने पेट डॉग्स संग टाइम बिताती हुई कुछ फोटोज साझा की है, जिन्हें खूब देखा जा रहा है।

ये फोटोज लंदन में हाइड पार्क की हैं, जहां प्रियंका अपने 2 डॉग्स को घुमाती हुई दिखाई दे रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि वो अपने  दोनों डॉग्स को पकड़े हुए दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक फोटो में वो कार में बैठकर अपने डॉगी पर प्यार लुटाती हुई नज़र आ रही है। वहीं अन्य एक में वह शूटिंग सेट पर डॉगी को हाथ में लिए पोज भी दे रही है।  फोटोज साझा कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'अपने पेट्स को अपने वर्कप्लेस पर साथ लेकर जाएं।' 

लुक की बात  की जाए तो इस बीच प्रियंका ब्लैक लॉन्ग कोर्ट के साथ मैचिंग कलर की पैंट पहने  बहुत स्टाइलिश नज़र आ रही है। चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और हाई बन उनके लुक को और भी ज्यादा सुंदर बना रहा है।  इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के 3 पेट्स हैं जिनके नाम डायना, पांडा और गीनो है। अभिनेत्री खुद को इनकी proud mom बताती हैं। वर्कफ्रंट पर, प्रियंका चोपड़ा की अगली मूवी सिटाडेल है, जिसकी वो इस समय शूटिंग कर रही हैं।

‘The Matrix Resurrection’ में ये किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा, वॉर्नर ब्रोस ने किया खुलासा

इस मशहूर एक्टर के बेटे का हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर जताया दुःख

शॉपिंग करती हुई नज़र आई Olivia Wilde, फोटोज वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -