इस प्राचीन शहर की खुदाई में मिलीं हैरतअंगेज चीजें, भगवान से संपर्क करने में किए जाते थे उपयोग!
इस प्राचीन शहर की खुदाई में मिलीं हैरतअंगेज चीजें, भगवान से संपर्क करने में किए जाते थे उपयोग!
Share:

विश्व के तमाम देश उन जगहों पर खुदाई करने का काम करते रहे हैं, जो प्राचीन हैं। इनमें कई ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो प्राचीन सभ्यता के गहरे रहस्य खोलती हैं। ऐसी ही खुदाई चीन में हुई। यहां एक ऐसी चीज प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग 'दिव्य प्राणियों' से संपर्क करने के लिए किया जाता था। चीन के हेनान प्रांत के पुयांग में स्थित पुरातात्विक स्थल में खुदाई का ये काम किया गया। यहां गण नाम का प्राचीन चीनी शहर हुआ करता था। खुदाई में शतरंज के मोहरे एवं 10 हड्डियां प्राप्त हुई हैं। हड्डियों की पॉलिश की गई थी एवं उन पर कुछ चित्रित भी है।

वही इन पर प्राचीन चीनी नंबरिंग प्रणाली अंकित की गई थी। प्राप्त एक रिपोर्ट में एशियन ओरिजन्स के हवाले से लिखा गया है, ऐसा माना जाता है कि ये हड्डियों के अवशेष वो पवित्र वस्तुएं थीं, जिनका इस्तेमाल किस्मत बताने के लिए या देवताओं या दिव्य प्राणियों से संपर्क करने के लिए आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के चलते किया जाता था। चीनी लोक संस्कृति के विशेषज्ञ जिओंग गैंग ने बताया कि हड्डियों के टुकड़े संभवतः 'भविष्य बताने वाली गतिविधियों' एवं 'प्राचीन वक़्त में होने वाले बलि समारोहों' के लिए उपयोग की जाने वाली वस्तुएं थीं। 

उन्होंने कहा कि ये पश्चिमी हान (206BC-AD25) के राजवंश की संस्कृति के बारे में बताती हैं। वहीं हड्डियों से बनी स्लिप्स बैल की हड्डियों का उपयोग कर बनाए गए होंगे। पुरातत्वविद् क्यू फुलिन ने कहा, 'शतरंज के मोहरे मिलना भी दिलचस्प है। वे प्राचीन चीनी लोगों की आलीशान जिंदगी के साथ-साथ मकबरे के मालिक की सामाजिक स्थिति एवं जीवनशैली को दर्शाते हैं।' प्राचीन शहर में खुदाई का काम हेनान प्रोविंशियल इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल हेरिटेज एंड आर्कियोलॉजी ने किया है। इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट रिसर्चर ली यिपी ने कहा कि नई खोज आने वाले वक़्त में पुयांग के इतिहास को लेकर होने वाली जांच में सहायता करेगी।

डायबिटिज ही नहीं दिल के मरीज भी संभलकर करें इस एक चीज का सेवन, वरना बढ़ जाएगी दिक्कतें

जानिए 3 साल की उम्र के बाद क्यों जरूरी है आंखों की नियमित जांच?

किडनी पेशेंट के लिए कौन-सी दाल है बेहतर? यहाँ जानिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -