अब तक की सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री रही है इंदिरा गांधी : प्रभु
अब तक की सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री रही है इंदिरा गांधी : प्रभु
Share:

नई दिल्ली : महिलाओं को भारत की शक्ति बताते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सबसे शक्तिशाली पीएम बताया। प्रभु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्रभु ने कहा कि अब तक अमेरिका जैसे विकसित देश में भी कोई महिला प्रेसीडेंट नहीं बनी है।

लेकिन भारत में लोकसभा अध्यक्ष, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तीनों पदों पर महिलाएं रह चुकी है। महिलाएं जिस भी पद पर रहती है, बहुत बेहतर काम करती है। रेलवे में भी बहुत महिलाएं विभिन्न पदों पर है और अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक संवहन कर रही है।

रेलवे के पास करीब 1 लाख महिला कर्मी है। आगे प्रभु ने कहा कि जल्द ही महिलाएं पुरुषों के लिए रोल मॉडल साबित होंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंदिरा गांधी की कई बार तारीफ कर चुके है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -